महाराष्ट्र में महंगा होगा दूध, दही-पनीर के भी बढ़ेंगे दाम; कब से लागू होंगी नई कीमतें?
मुंबई ( इंडियन व्यू टीम) : महाराष्ट्र में गाय और भैंस दोनों के दूध की कीमत बढ़ने जा रही है। यहां दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी होने जा रही है। नई कीमतें मंगलवार, 11 अगस्त से लागू होंगी। दूध के साथ डेयरी उत्पाद की कीमतें भी बढ़ेंगी।
यह निर्णय दुग्ध उत्पादक एवं संसाधक कल्याण संघ की बैठक में लिया गया। संघ के अध्यक्ष गोपालराव म्हस्के की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में डीजल के बढ़ते दामों, पैकेजिंग लागत में 30% की उछाल और दूध की खरीद दरों में हुई बढ़ोतरी को इस मूल्य वृद्धि की मुख्य वजह बताया गया है।