8,000 mAh बैटरी वाला Redmi का नया फोन, कीमत 30 हजार से कम; 12 अगस्त से खरीद सकेंगे

नई दिल्ली (इंडियन व्यू टीम) : Redmi Note 17 5G भारत में बीते दिनों गुरुवार को लॉन्च किया गया है। अगर आप 30 हजार रुपये से कम में एक नया फोन खरीदना चाह रहे हैं। तो इस पर विचार कर सकते हैं। इसमें काफी बड़ी बैटरी भी दी गई है। इसकी सेल जल्द शुरू होने वाली है। आइए जानते हैं इस फोन के बारे में।

Redmi Note 17 5G की भारत में कीमत और उपलब्धता :

भारत में Redmi Note 17 5G की कीमत 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 27,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं, टॉप-ऑफ-द-लाइन 8GB RAM + 128GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की कीमत 30,999 रुपये रखी गई है। कंपनी SBI, Axis Bank और Kotak क्रेडिट कार्ड्स पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी ऑफर करेगी।