लोकसभा ने खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 पारित किया

नई दिल्ली ( राघवेंद्र प्रताप सिंह) : लोकसभा ने खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। दूसरी बार सदन के स्थगित होने के बाद दोपहर 3:00 बजे जब सदन की बैठक फिर से शुरू हुई, तो केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 में और संशोधन करने के लिए विधेयक पेश किया।

इस विधेयक का उद्देश्य भारत के खनन क्षेत्र को अधिक कुशल, निवेश-अनुकूल और देश में महत्वपूर्ण खनिजों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए सुसज्जित बनाना है। विपक्ष के हंगामे के बीच बिना किसी चर्चा के विधेयक पारित हो गया। विधेयक पारित होने के बाद सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।