भारतीय व्यापार महोत्सव 2026: रेखा गुप्ता ने कहा- ‘स्वदेशी’ बना आत्मनिर्भर भारत का भरोसा

नई दिल्ली ( इंडियन व्यू टीम) : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को Bharatiya Vyapar Mahotsav 2026 का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली सरकार की ओर से कारोबार को आसान बनाने के लिए किए गए सुधारों की जानकारी दी।मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में Single Window System, Self-Certification और Deemed Approval जैसे सुधार लागू किए गए हैं।

इनसे कारोबारियों के लिए पुरानी और जटिल मंजूरी प्रक्रिया को आसान बनाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि अब व्यापारियों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने में कम समय लगेगा और वे अपना समय कारोबार बढ़ाने और नए अवसर तलाशने में लगा सकेंगे।‘स्वदेशी’ बना आत्मनिर्भर भारत का भरोसामहोत्सव में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि उन्होंने भारत मंडपम में आयोजित Indian Business Summit 2026 में हिस्सा लिया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘स्वदेशी’ आज आत्मनिर्भर भारत का भरोसा बन गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के व्यापारी, उद्यमी और MSME सिर्फ अपना कारोबार नहीं बढ़ा रहे हैं, बल्कि वे परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने, युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने और भारत की आर्थिक ताकत बढ़ाने में भी योगदान दे रहे हैं।