बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत से डब्ल्यूटीसी टेबल में बड़ा उलटफेर, ऑस्ट्रेलिया को झटका

बांग्लादेश ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया को ऐतिहासिक हार थमाई। बांग्लादेश ने रविवार को डार्विन के मैदान पर पहले टेस्ट में 9 विकेट से विजयी परचम फहराया। यह बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलियाई सरमजीं पर पहली टेस्ट जीत है।

ऑस्ट्रेलिया ने 57 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे बांग्लादेश ने 14.2 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया। बांग्लादेश ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त कायम कर ली है। यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2025-27 का हिस्सा है।

बांग्लादेश ने डब्ल्यूटीसी के मौजूदा चक्र में अब तक पांच टेस्ट खेले हैं और तीन बार जीता का स्वाद चखा। बांग्लादेश ने एक हार झेली और एक मैच ड्रॉ रहा। ऑस्ट्रेलिया से जीतने के बावजूद बांग्लादेश टीम अंक तालिका में चौथे पायदान पर बरकरार है। हालांकि, बांग्लादेश का जीत प्रतिशत 58.33 से बढ़कर 66.67 हो गया है।

साभार : गूगल

बांग्लादेश से हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत पर खतरा मंडराने लगा है। ऑस्ट्रेलिया का जीत प्रतिशत 87.50 से घटकर 77.78 हो गया है। ऑस्ट्रेलिया ने 9 टेस्ट में से सात जीते और दो गंवाए हैं। पिछले चक्र की विजेता टीम साउथ अफ्रीका (75.00) दूसरे स्थान पर है। साउथ अफ्रीका ने चार टेस्ट में से तीन जीते और एक में हार का सामना किया।

न्यूजीलैंड (72.22) तीसरे नंबर पर है। वहीं, भारत पांचवें नंबर पर मौजूद है। भारत ने 9 टेस्ट में से चार जीते और चार गंवाए। उसका एक मैच ड्रॉ पर छूटा। भारत का जीत प्रतिशत 48.15 है। भारतीय टीम फिलहाल श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है। भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट गॉल के मैदान पर जारी है। श्रीलंका (41.67) तालिका में छठे पायदान पर हैं। श्रीलंका ने चार टेस्ट मैचों से एक जीता है। उसे एक टेस्ट में हार मिली और दो ड्रॉ रहे।

बांग्लादेश ने डार्विन में मैच के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया का बेड़ा गर्क किया। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 284 रन पर सिमटी। ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को अपनी दूसरी पारी में 161/4 के स्कोर से शुरू की और 123 रन जोड़कर छह विकेट खो दिए। कैमरन ग्रीन ने मुश्किल वक्त में 201 गेंदों में 101 रनों शानदार पारी खेली। उन्होंने चार चौके और एक छक्का मारा।

ऑलराउंडर मेहदीन हसन मिराज ने पंजा खोला। उन्होंने 66 रन देकर पांच विकेट लिए। मिराज के बल्ले से 65 रन भी निकले। बांग्लादेश ने पहली पारी के आधार पर 228 रनों की मजबूत बढ़त हासिल की थी, जिससे मेजबान टीम पर काफी दबाव बढ़ा।

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 198 रन जुटाए थे। जवाब में बांग्लादेश ने 426 रन बटोरे। तंजीद हसन तमीम (101) ने शतक लगाया। कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने 84 रनों की पारी खेली। तेज गेंदबाज हसन महमूद प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने मैच में कुल 9 विकेट लेने लिए। हसन ने पहली पारी में छह विकेट चटकाए थे।

डब्ल्यूटीसी अंक तालिका

पोजिशनटीममैचजीतहारड्रॉपॉइंट्सजीत प्रतिशत
1ऑस्ट्रेलिया97208477.78
2साउथ अफ्रीका43103675.00
3न्यूजीलैंड64115272.22
4बांग्लादेश53112866.67
5भारत94415248.15
6श्रीलंका41121641.67
7इंग्लैंड134813824.36
8पाकिस्तान62401622.22
9वेस्टइंडीज122803020.83