रांची में JPSC-JSSC परीक्षाओं के खिलाफ आंदोलन जारी, भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता की तबीयत बिगड़ी
रांची। JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ रांची में छात्रों का आंदोलन 23वें दिन भी जारी है। आंदोलन के बीच छात्र नेता प्रेम नायक की भूख हड़ताल के कारण तबीयत बिगड़ गई है। उन्होंने सरकार पर छात्रों की मांगों को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया है।प्रेम नायक ने बताया कि विरोध प्रदर्शन का यह 23वां दिन है, जबकि उनकी भूख हड़ताल 13वें दिन में पहुंच गई है। उन्होंने अपनी बिगड़ती तबीयत पर चिंता जताते हुए कहा कि उनकी स्थिति गंभीर है और उन्हें बुखार भी शुरू हो गया है।छात्र नेता के मुताबिक, उन्हें इलाज के लिए ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने अस्पताल जाने से इनकार कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो को आंदोलन से हटाया गया है और उन्हें वापस नहीं आने दिया जा रहा।मुख्यमंत्री आवास घेराव पर क्या बोले प्रेम नायक?20 अगस्त को प्रस्तावित मुख्यमंत्री आवास घेराव को लेकर प्रेम नायक ने कहा कि इस मुद्दे पर छात्रों के बीच चर्चा जारी है और अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास घेराव के बजाय जेल भरो आंदोलन को बेहतर विकल्प बताया।उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर स्कूल और कॉलेज बंद कराने जैसे विकल्पों पर भी विचार किया जा सकता है। छात्र नेता ने सरकार से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की।20 अगस्त को बड़े आंदोलन की तैयारीJPSC-JSSC अभ्यर्थियों ने 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेराव का ऐलान किया है। प्रदर्शनकारी JPSC की 11वीं से 13वीं परीक्षा और JSSC-CGL समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच CBI से कराने की मांग कर रहे हैं।छात्रों की मांग है कि जिन भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के आरोप लगे हैं, उनकी निष्पक्ष जांच कराई जाए और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित परीक्षाओं को रद्द किया जाए। आंदोलन को लेकर छात्रों और सरकार के बीच गतिरोध बना हुआ है।