स्विस लेडीज ओपन में कट से चूकीं दीक्षा डागर, ऑर्डर ऑफ मेरिट में 11वें स्थान पर
एलईटी ऑर्डर ऑफ मेरिट में भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर को वीपी बैंक स्विस लेडीज ओपन में कट से चूकने का नुकसान हुआ है। इस नतीजे के बाद वह शीर्ष 10 से बाहर हो गई हैं। एक समय शीर्ष छह में जगह बनाने वाली दीक्षा इस सप्ताह की शुरुआत में दसवें नंबर पर थीं, लेकिन अब वह 11वें स्थान पर खिसक गई हैं।

अन्य भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो प्रणवी उर्स 46वें, अवनी प्रशांत 53वें, अदिति अशोक 55वें, हिताशी बख्शी 133वें, त्वेसा मलिक 117वें और वाणी कपूर 181वें स्थान पर हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की कैसेंड्रा अलेक्जेंडर 1,899.98 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं।