अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु एमपी डेवलपर्स की ब्रांड एंबेसडर नियुक्त हुई

मुंबई ( सरिता त्रिपाठी) : हाल ही में चेन्नई स्थित एमपी डेवलपर्स , जो गुणवत्तापूर्ण और भविष्योन्मुखी आवासीय संपत्तियों के निर्माण के लिए जानी जाती है, ने प्रसिद्ध अभिनेत्री समंथा रुथ प्रभु को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। यह साझेदारी कंपनी के विकास के अगले चरण में प्रवेश करने के साथ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
पिछले साल दुनिया की पसंदीदा ज्वेलरी ब्रांड जॉयआलुकास ने अपनी नई ब्रांड एंबेसडर के रूप में लेडी सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु को नियुक्त किया था। यह अवॉर्ड-विनिंग एक्ट्रेस जॉयआलुकास की टाइमलेस डिजाइनों और उनके उत्कृष्ट शिल्पकला के प्रेरणादायक धरोहर को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पेश करेंगी। यह साझेदारी दो प्रतिष्ठित प्रतीकों को एक साथ लाती है, जो परफेक्शन, प्रामाणिकता और ग्रेस के साथ गहरे जुड़े हुए हैं। सामंथा का आकर्षण और शैली जॉयआलुकास के तीन दशकों के सफर को पूरी तरह से दर्शाती है, जो कला, विश्वास और पूरी दुनिया के लाखों ग्राहकों की खुशी के लिए प्रतिबद्धता पर आधारित है।
डॉ. जॉयअलुक्कास, चेयरमैन, जॉयआलुक्कास ग्रुप ने उस समय कहा था कि सामंथा आधुनिक महिला की भावना- आत्मविश्वासी, स्टाइलिश, और विशिष्ट को व्यक्त करती हैं। उनका व्यक्तित्व हमारी परंपरा से गहरे जुड़े हुए हैं, जिसमें हम जीवन के सबसे खास पलों को शानदार ज्वेलरी के साथ मनाते हैं। हमें गर्व है कि वह जॉयआलुक्कास परिवार का हिस्सा बनेंगी, और हम वैश्विक स्तर पर ज्वेलरी प्रेमियों को प्रेरित करना जारी रखेंगे।
हालिया ब्रांड एंडोर्समेंट
एमपी डेवलपर्स: अगस्त 2026 में रियल एस्टेट ब्रांड एमपी डेवलपर्स की आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर बनीं।
जॉयआलुकास (Joyalukkas): अक्टूबर 2025 में इस प्रमुख ज्वैलरी ब्रांड से जुड़ीं।
पैंटालून्स (Pantaloons): अक्टूबर 2025 में फैशन ब्रांड पैंटालून्स की पहली ब्रांड एंबेसडर बनीं।
नीविया इंडिया (Nivea India): स्किनकेयर ब्रांड नीविया के प्रचार से भी जुड़ी।