इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र में नवीन प्रवेश एवं पुनः पंजीकरण की अन्तिम तिथि 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाई

लखनऊ। इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जुलाई 2026 सत्र में नवीन-प्रवेश एवं पुनः पंजीकरण की अन्तिम तिथि दिनांक 31 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 335 से भी अधिक ओडीएल मोड एवं 45 के लगभग ऑनलाईन कार्यक्रमों में प्रवेश लेकर अपना ज्ञान, कौशल तथा व्यवसायिक उन्नयन कर सकते हैं।
वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रमुख डॉ० अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि जुलाई 2026 सत्र में छात्र दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से स्नातक स्तर पर बी०ए०, बी०कॉम, बी०एस०डब्लू०, बी०टी०एस०, बी०सी०ए० एवं बी०एस०सी० कार्यक्रमों के साथ-साथ 4 वर्षीय स्नातक कार्यक्रमों में भी प्रवेश ले सकते हैं. जिसमें दर्शनशास्त्र, लोक प्रशासन, पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया, शिक्षाशास्त्र, संस्कृत, खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता प्रबन्धन तथा पर्यटन प्रबन्धन जैसे कार्यक्रम ज्ञान और कौशल तथा रोजगार परिता का उन्नयन करने में सहायक हो सकते हैं। इनमें प्रवेश लेने हेतु न्यूनतम अर्हता इण्टरमीडिएट या समकक्ष होती है। स्नातकोत्तर स्तर में इग्नू के द्वारा हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, इतिहास, उर्दू, वाणिज्य, ज्योतिष, हिन्दी व्यावसायिक लेखन, वैदिक अध्ययन, हिन्दू अध्ययन, भगवद्गीता अध्ययन, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, गृहविज्ञान, जलवायु परिवर्तन, आर्टिफिशियल इण्टेलीजेन्स तथा पर्यावणन अध्ययन जैसे कार्यक्रम ऑफर किये गये हैं एवं अपने कौशल तथा ज्ञान के उन्नयन हेतु पारम्परिक शिक्षा के विद्यार्थी वैदिक गणित, मानवाधिकार, आपदा प्रबन्धन, पर्यावरण अध्ययन, ग्रामीण विकास, मधुमक्खी पालन, खाद्य एवं पोषण, सूचना प्रौद्योगिकी आदि में प्रमाण-पत्र कार्यक्रम कर सकते हैं।
लिंक क्षेत्रीय निदेशक डॉ० अनामिका सिन्हा ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाईट www.ignou.ac.in पर जाकर https://ignouadmission.samarth.edu.in/के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं एवं प्रवेश शुल्क डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी जमा किया जा सकता है। अभ्यर्थी इग्नू की वेबसाईट से सामान्य विवरणिका को डाऊनलोड करके और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। डॉ० सिन्हा ने बताया कि इग्नू के स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के वर्तमान विद्यार्थी अपनी शिक्षा को जारी रखने हेतु 31 अगस्त 2026 तक इग्नू की वेबसाईट पर जाकर अपनी पुनः पंजीकरण की प्रक्रिया को भी पूर्ण कर सकते हैं।
वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रमुख