सिंकफील्ड कप में प्रज्ञाननंदा का जलवा, वाचियर-लाग्रेव को हराकर संयुक्त बढ़त हासिल की

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ने सिंकफील्ड कप शतरंज टूर्नामेंट के आठवें दौर में फ्रांस के मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव को हराकर अमेरिका के वेस्ली सो के साथ संयुक्त बढ़त हासिल कर ली है। इस जीत से प्रज्ञाननंदा ने संभावित आठ में से पांच अंक हासिल कर लिए हैं और भारतीय खिलाड़ी ने इस साल के अंत में होने वाले ग्रैंड फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

प्रज्ञाननंदा ने केवल 28 चाल में जीत हासिल की। जिस दिन वेस्ली ने अपने हमवतन सेवियन सैमुअल्स के साथ एक और ड्रॉ खेला, उसी दिन जावोखिर सिंदारोव ने नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट को हराया और लगातार तीसरा मैच जीतकर 4.5 अंकों के साथ शीर्ष खिलाड़ियों के करीब पहुंच गए।

@GrandChessTour

दिन के एक अन्य महत्वपूर्ण मैच में जर्मनी के विन्सेंट कीमर ने शीर्ष वरीयता प्राप्त अमेरिकी खिलाड़ी फैबियानो कारुआना को हराकर सिंदारोव के साथ तीसरे स्थान पर जगह बनाई। दिन के एक अन्य रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड के अनीश गिरी ने अमेरिका के लेवोन अरोनियन के साथ ड्रॉ खेला।