शुभमन गिल की कप्तानी के मुरीद हुए अजिंक्य रहाणे, बताया- ‘बहुत प्रोएक्टिव’

शुभमन गिल अब भारतीय टेस्ट टीम के रेगुलर कैप्टन हैं। इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से उन्होंने अपने कप्तानी करियर की शुरुआत की थी, जहां टीम इंडिया ने 2-2 से सीरीज ड्रॉ कराई थी।

उस दौरे पर उनकी कप्तानी और बल्लेबाजी अलग नजर आई थी और अब श्रीलंका दौरे पर भी उन्होंने दमदार कप्तानी की। इसकी तारीफ खुद टेस्ट कप्तानी कर चुके अजिंक्य रहाणे ने की है, जो बतौर कप्तान ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज टीम इंडिया को जिता चुके हैं। रहाणे ने गिल को प्रोएक्टिव कप्तान बताया है। रहाणे ने गिल ने गेंदबाजी में जो बदलाव किए, उसके लिए भी सराहा।

पूर्व भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने शुभमन गिल की कप्तानी को लेकर कहा, “हमने इंग्लैंड और यहां कप्तान के तौर पर शुभमन गिल को देखा, उन्होंने बहुत अच्छी लीडरशिप की। वह बहुत प्रोएक्टिव दिखे। बॉलिंग चेंज बहुत अच्छे थे। फील्ड प्लेसमेंट बहुत अच्छी थी।” गिल ने सही समय पर इस मैच में सही फैसले लिए। फिर चाहे बात पारी न घोषित करनी हो या सही समय पर सही गेंदबाज का चुनाव करना हो, क्योंकि बारिश के कारण मैच में आगे खलल पड़ सकता है। इससे भारत बच गया।

साभार : गूगल

इंडिया और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच की बात करें तो इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। भारतीय टीम ने देवदत्त पडिक्कल की 167 रनों की पारी के दम पर 462 रन पहली पारी में बनाए थे। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 284 रनों तक पहुंची थी। इसके बाद भारतीय टीम बल्लेबाजी करने उतरी और 193 रन बनाकर ढेर हो गई। हालांकि, भारत के पास 371 रनों की बढ़त थी, जो जीतने के लिए काफी थी।

श्रीलंका की टीम के पास इस लक्ष्य को हासिल करने का भरपूर मौका था, क्योंकि उन्हें 120 ओवर के करीब बल्लेबाजी मिली थी। हालांकि, मेजबान टीम 77.4 ओवर में 206 रन बनाकर ढेर हो गई और मुकाबला 165 रनों के अंतर से हार गई।

भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के एसएससी में खेला जाएगा। रविवार 23 अगस्त से उस मुकाबले की शुरुआत होगी। ये सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। इस सीरीज का आखिरी मैच अगर भारत ड्रॉ भी करा लेगा तो सीरीज 1-0 से जीत जाएगा। अगर मैच जीता तो भारत के लिए डब्ल्यूटीसी में भी बहुत फायदा होगा।