लखनऊ में 22 अगस्त को होगी 20वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता

लखनऊ। स्थानीय हॉर्नर कॉलेज, महानगर में यूपी गुडविल ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वाधान में लखनऊ ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा 20वी राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 22 अगस्त को किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ नीरज सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश भाजपा) द्वारा किया जाएगा।

फाइल फोटो : गूगल (प्रतीकात्मक तस्वीर)

इस अवसर पर प्रणेंदु सिंह (आईपीएस), गैरी डोमेनिक एवरेट (प्रधानाचार्य, लामार्टीनियर बॉयज कॉलेज, लखनऊ), यूपी गुडविल ताइक्वांडो एसोसिएशन के महासचिव जावेद खान, उपाध्यक्ष डॉ माला मेहरा (प्रधानाचार्य, हॉर्नर कॉलेज), कोषाध्यक्ष हिना हबीब एवं संयुक्त सचिव रज़ा हुसैन सहित लखनऊ ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अमय चौहान भी मौजूद रहेंगे।