Trending

ईस्ट दिल्ली राइडर्स की शानदार जीत, आउटर दिल्ली वॉरियर्स को सात विकेट से हराया

नई दिल्ली : गेंदबाजों और मध्यक्रम के बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में शनिवार देर रात आउटर दिल्ली वॉरियर्स को सात विकेट से हरा दिया। राइडर्स ने 135 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।पहले बल्लेबाजी करने उतरी आउटर दिल्ली वॉरियर्स की टीम 19.1 ओवर में 134 रन पर ऑलआउट हो गई। ईस्ट दिल्ली के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और नियमित अंतराल पर विकेट हासिल किए। एक समय आउटर दिल्ली की टीम 68 रन पर सात विकेट गंवा चुकी थी।हर्ष त्यागी ने 33 गेंदों पर 36 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेलकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिला और पूरी टीम 134 रन पर सिमट गई।ईस्ट दिल्ली की ओर से मयंक यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट लिए। आशीष मीणा ने भी तीन विकेट हासिल किए और 25 रन दिए। सिमरजीत सिंह ने चार ओवर में 20 रन देकर दो विकेट झटके।काव्या और वैभव ने दिलाई आसान जीत135 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईस्ट दिल्ली राइडर्स की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और टीम ने कुछ विकेट जल्दी गंवा दिए। इसके बाद काव्या गुप्ता और वैभव बैसला ने मोर्चा संभालते हुए पारी को मजबूती दी।दोनों ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 71 रन की साझेदारी कर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। काव्या गुप्ता 32 गेंदों पर 48 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि वैभव बैसला ने 23 गेंदों पर नाबाद 32 रन की पारी खेली।ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने लक्ष्य हासिल कर सात विकेट से जीत दर्ज की। गेंदबाजों ने टीम की जीत की नींव रखी, जिसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने सफलतापूर्वक अंजाम तक पहुंचाया।