डार्विन का हिसाब मैकाय में चुकता, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को पारी से हराया
ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश से अपनी ‘बेइज्जती का बदला’ ले लिया है। बांग्लादेश ने डार्विन में पहले टेस्ट में 9 विकेट से ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को मैकाय के मैदान पर दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को एक पारी और 51 रनों से रौंदा।
यह मैच दो दिन के अंदर समाप्त हो गया। शनिवार को मैकाय में बांग्लादेश की पहली पारी 64 रनों पर ढेर की। यह ऑस्ट्रेलिया में पहले बल्लेबाजी करते हुए सबसे कम स्कोर था। जवाब में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 210 का स्कोर बनाया और 146 रनों की बढ़त हासिल की। ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश की दूसरी पारी 95 रनों पर समेटकर धमाकेदार जीत हासिल की। दो मैचों की टेस्ट 1-1 की बराबरी पर छूटी।
ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने दोनों दिन कहर बरपाया और कुल 10 विकेट हासिल लिए। उन्होंने पहली पारी में छह और दूसरी पारी में चार शिकार किए। उन्होंने करियर में चौथी बार टेस्ट में 10 या उससे अधिक विकेट लिए हैं। स्टार्क प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए। उन्होंने सीरीज में कुल 12 विकेट झटके।

ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को अपनी पारी 165/8 के स्कोर से शुरू की। ऑस्ट्रेलिया ने 45 रन जोड़कर दो विकेट गंवाए। नाथन लियोन 32 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया से सर्वाधिक रन कैमरून ग्रीन बटोरे। उन्होंने 67 रन जोड़े। स्टीव स्मिथ ने 42 और ओपनर ट्रैविस हेड ने 22 रन जुटाए। बांग्लादेश के लिए शोरिफुल इस्लाम ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने सात विकेट अपने नाम किए। तैजुल इस्लाम, मेहदी हसन मिराज और तसकीन अहम ने एक-एक शिकार किया।
बांग्लादेश ने दूसरी पारी में चार विकेट 51 के स्कोर तक गंवा दिए थे। स्टार्क ने तीसरे ओवर में शादमान इस्लाम (1) और मोमिनुल हक (0) को आउट किया। कप्तान पैट कमिंस ने आठवें ओवर में तंजीन हसन (9) का शिकार किया। स्पिन ने कप्तान नजमुल हुसैन शांत (31) को आउट कर बांग्लादेश की हालत खस्ता कर दी। अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम अंत तक टिक रहे लेकिन दूसरे छोर से साथ नहीं मिला। उन्होंने नाबाद 29 रन बनाए। पहले दिन कुल 18 विकेट गिरे थे।