पेगुला ने स्वियातेक को हराया, गॉफ ने बेलेक को दी मात; सिनसिनाटी फाइनल में भिड़ेंगी दो अमेरिकी

जेसिका पेगुला ने मौजूदा विजेता इगा स्वियातेक को और कोको गॉफ ने सारा बेलेक को हराकर सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल फाइनल में जगह बनाई और 56 साल बाद इस टूर्नामेंट के महिला फाइनल में दो अमेरिकी खिलाड़ियों के बीच मुकाबला होगा।

पेगुला ने तीसरे सेट में एक ब्रेक से पीछे होने के बाद शानदार वापसी करते हुए स्वियातेक को 7-5, 4-6, 6-4 से हराया। यह इस साल टूर पर उनकी 45वीं जीत है जो सर्वाधिक है। यह उनके टूर स्तर पर 300वीं जीत भी थी। उन्होंने स्वियातेक के लगातार 10 मैच से चले आ रहे जीत के क्रम को भी तोड़ दिया।

सिनसिनाटी में पेगुला का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2024 में रहा था जब उन्हें फाइनल में एरिना सबालेंका के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। 2023 की चैंपियन गॉफ ने बेलेक को 6-4, 6-1 से हराया।

साभार : गूगल

चेक गणराज्य की 20 वर्षीय खिलाड़ी बेलेक ने सेमीफाइनल तक के सफर में शीर्ष वरीय सबालेंका और मैडिसन कीज को हराकर उलटफेर किया था। सिनसिनाटी ओपन के फाइनल में पिछली बार दो अमेरिकी महिला खिलाड़ियों का मुकाबला 1970 में हुआ था जब रोजी कैसाल्स ने नैन्सी रिची को हराया था।