Trending

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए चुनी गईं सिक्किम की सुषमा तमांग

नई दिल्ली ( सरिता त्रिपाठी) : सिक्किम की सुषमा तमांग को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए चुना गया है। सुषमा तमांग दिक्लिंग के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रसायन विज्ञान की शिक्षिका हैं। उन्हें 5 सितंबर को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान करेंगी। राज्य शिक्षा विभाग के अनुसार, यह सम्मान स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण और योगदान के लिए दिया जा रहा है।

आपको बता दें कि शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए देश भर के 48 उत्कृष्ट स्कूली शिक्षकों के नामों की घोषणा कर दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 5 सितंबर 2026 (शिक्षक दिवस) को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में इन चयनित शिक्षकों को सम्मानित करेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अगले महीने की 5 तारीख को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 48 स्कूली शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान करेंगी। शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन शिक्षकों का चयन जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर तीन चरणों की प्रक्रिया के जरिए किया गया है। पुरस्कार पाने वाले शिक्षक 27 राज्यों, 7 केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्र सरकार के 6 संगठनों से हैं। इनमें 26 पुरुष और 22 महिला शिक्षक शामिल हैं। यह कार्यक्रम दूरदर्शन और शिक्षा मंत्रालय के स्वयं प्रभा चैनल पर सीधा प्रसारित किया जाएगा।