एंथनी एंड्रयूज को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अंडर-17 महिला टीम के सहायक कोच नियुक्त

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने एंथनी एंड्रयूज को भारत की अंडर-17 महिला राष्ट्रीय टीम का सहायक कोच नियुक्त किया है, जबकि जोआकिम एलेक्जेंडर्सन मुख्य कोच के रूप में बने रहेंगे।

@IndianFootball

एंड्रयूज ईस्ट बंगाल एफसी के मुख्य कोच के रूप में भी कार्यरत हैं और वह इस पद पर बने रहेंगे। वह ताशकंद में भारत अंडर-17 महिला टीम से जुड़ गए हैं, जहां टीम चीन में होने वाले एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप 2027 के क्वालीफायर की तैयारियों के लिए गुरुवार और रविवार को उज्बेकिस्तान के खिलाफ दो अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच खेलेगी। क्वालीफायर मुकाबले पांच से 11 अक्टूबर तक मलेशिया में होंगे। भारत को मलेशिया, सीरिया और इराक के साथ ग्रुप ई में रखा गया है।