Trending

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, बस में ट्रक ने मारी टक्कर; 3 यात्रियों की मौत, 11 घायल

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में गुरुवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। बल्दीराय थाना क्षेत्र के टेरी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही एक निजी बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।गुड़गांव से बिहार जा रही थी बसजानकारी के मुताबिक, निजी बस गुड़गांव से बिहार जा रही थी। गुरुवार को जब बस बल्दीराय थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टेरी गांव के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरातफरी का माहौल बन गया।पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचीहादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। एसडीएम प्रभात सिंह, सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार और थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों और घायलों को बाहर निकलवाया। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय पहुंचाया गया।गंभीर घायलों को दूसरे अस्पताल रेफर किया गयासीएचसी बल्दीराय में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए कुमारगंज के पीठला अस्पताल रेफर किया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में घायलों का उपचार जारी है।हादसे में जान गंवाने वाले तीन यात्रियों के शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस मृतकों की पहचान और उनके परिजनों से संपर्क करने की प्रक्रिया में जुटी है।हादसे की वजह की जांच शुरूघटना के बाद पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर को हादसे की वजह बताया जा रहा है। हालांकि, दुर्घटना की पूरी परिस्थितियों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार ने हादसे में तीन यात्रियों की मौत और 11 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। हादसे के बाद कुछ समय तक पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।