Trending

श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर उमड़ेगा भक्तों का सैलाब: डीएम और एसएसपी ने देर रात परखी सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था

Mathura : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में उमड़ने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित दर्शन कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। शुक्रवार देर रात जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और नगर आयुक्त ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखी।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई और क्षेत्र के सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा लिया। जन्मभूमि मंदिर के आसपास श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाने तथा दर्शन व्यवस्था को व्यवस्थित रखने पर विशेष जोर दिया गया।अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। कहा कि जन्माष्टमी पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मथुरा पहुंचेंगे, ऐसे में किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के साथ-साथ साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।