Trending

270 लोगों को ले जा रही नाव पलटी, उत्तरी साइप्रस के पास बड़ा हादसा

नई दिल्ली। नॉर्थ साइप्रस के तट से कुछ दूरी पर रविवार दोपहर करीब 270 यात्रियों को लेकर जा रही एक पैसेंजर फेरी अचानक पलट गई। हादसे के बाद समुद्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अब तक 100 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकालकर कायरिनिया लाया गया है। हालांकि, हादसे में किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।रॉयटर्स ने तुर्की साइप्रस की मीडिया के हवाले से बताया कि फेरी नॉर्थ साइप्रस के कायरिनिया बंदरगाह से तुर्की के मेर्सिन प्रांत स्थित तासुकु बंदरगाह की ओर जा रही थी। यह हादसा तट से करीब चार मील दूर हुआ। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, फेरी में अचानक पानी भरने लगा, जिसके बाद वह पलट गई। घटनास्थल पर एंबुलेंस और बचाव दल को भेजा गया।कायरिनिया से तासुकु जा रही थी फेरीएसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, यह कैटामरन शैली की फेरी जातीय रूप से विभाजित साइप्रस के उत्तरी हिस्से में स्थित कायरिनिया बंदरगाह से तुर्की के तासुकु बंदरगाह जा रही थी। हादसे के समय फेरी में करीब 270 लोग सवार बताए जा रहे हैं।नॉर्थ साइप्रस के परिवहन मंत्री एरहान अरिकली ने तुर्की के सरकारी TRT चैनल को बताया कि जहाज पलट गया था और बचाव दल पहले से ही घटनास्थल पर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि फेरी में पानी किस वजह से भरा।100 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यूब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 100 से ज्यादा लोगों को समुद्र से सुरक्षित निकाल लिया गया है और उन्हें कायरिनिया लाया गया है। बचाव अभियान अभी भी जारी है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों में पलटी हुई फेरी के आसपास कुछ लोगों को लाइफ जैकेट पहनकर पानी में तैरते हुए देखा जा सकता है।नॉर्थ साइप्रस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी कहा है कि बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं की ओर से त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी तैयारियां की जा रही हैं।हादसे की वजह का पता नहीं चलाकायरिनिया और तासुकु के बीच समुद्री मार्ग पर कई कंपनियां नियमित रूप से फेरी सेवाएं संचालित करती हैं। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसे का शिकार हुई फेरी किस कंपनी की थी। अधिकारियों की ओर से हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।फिलहाल सबसे बड़ी प्राथमिकता फेरी में सवार सभी लोगों को सुरक्षित निकालना है। राहत और बचाव दल समुद्र में तलाशी अभियान चला रहे हैं। साथ ही अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवाओं को भी अलर्ट पर रखा गया है।ट्यूनीशिया में भी प्रवासियों की नाव पलटीइसी बीच ट्यूनीशिया के दक्षिणी तट के पास भी प्रवासियों को ले जा रही एक नाव पलटने की घटना सामने आई है। ट्यूनीशिया के नेशनल गार्ड के मुताबिक, हादसे में कम से कम दो लोगों की मौत हुई है, जबकि 12 लोग लापता बताए गए हैं। एक व्यक्ति को सुरक्षित बचा लिया गया है।गार्ड के प्रवक्ता हौसेम एडिन जेबाबली ने बताया कि अधिकारियों ने दो शव बरामद किए हैं, जिन्हें जेरबा द्वीप के एक अस्पताल भेजा गया। सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक, नाव पर करीब 15 लोग सवार थे और वह जारजिस तथा बेन गुएडेन शहरों के बीच के इलाके से रवाना हुई थी। दोनों समुद्री हादसों के बाद राहत और बचाव अभियान जारी है।