Trending

Haryana : मंदिर में पुजारी की मौत से सनसनी, सिर पर मिले चोट के निशान; हत्या या हादसा? CCTV खंगाल रही पुलिस

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में सोमवार सुबह मंदिर परिसर में पुजारी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मामला बल्लभगढ़ के सेक्टर-31 थाना क्षेत्र का है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।पुजारी के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिसके चलते पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फिलहाल उनकी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।करीब एक साल से मंदिर में रहकर कर रहे थे पूजामृतक की पहचान करीब 65 वर्षीय ओम प्रकाश यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले करीब एक साल से मंदिर परिसर में रहकर पूजा-पाठ करते थे।सोमवार सुबह पुलिस को मंदिर परिसर में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो मृतक की पहचान मंदिर में रहने वाले पुजारी के तौर पर हुई।क्राइम ब्रांच ने भी घटनास्थल की जांच कीमामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों का निरीक्षण किया। पुलिस ने मंदिर से जुड़े लोगों और आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ कर घटना से संबंधित जानकारी जुटाने का प्रयास किया।CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिसजांच टीम अब मंदिर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पुजारी आखिरी बार कब और कहां दिखाई दिए थे। इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि घटना से पहले मंदिर परिसर में किसी बाहरी व्यक्ति की मौजूदगी थी या नहीं।पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजहसराय एसीपी संदीप मोर ने बताया कि पुजारी के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। अभी मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज तथा लोगों से मिली जानकारी के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।