भारत की आगे की राह पर बीसीसीआई का मंथन, रोहित से लेकर न्यूजीलैंड दौरे तक इन मुद्दों पर चर्चा

बीसीसीआई की रिव्यू मीटिंग मुंबई स्थित अपने मुख्यालय में हुई। मीटिंग में भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर, कप्तान शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के अलावा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) के हेड वीवीएस लक्ष्मण मौजूद रहे।

चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर मीटिंग में शामिल ही नहीं हुए। उन्हें निजी कराणों से शिरकत नहीं की। रिपोर्ट्स में कहा गया था कि वह ऑनलाइन मौजूद रहेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मीटिंग में बीसीसआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास, सचिव देवजीत सैकिया,कोषाध्यक्ष प्रभतेज सिंह भाटिया और अंतरिम चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) हेमांग अमीन भी मौजूद थे। यह मीटिंग बेहद अहम समय पर हो हुई, क्योंकि टीम इस साल के आखिर में न्यूजीलैंड का ऑल फॉर्मेट दौरा करेगी और अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी पर नजर है।

मीटिंग के बाद सैकिया ने रोहित शर्मा की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह दिग्गज क्रिकेटर बहुत अच्छी बैटिंग कर रहा है। यह रोहित और उनके फैंस के लिए अच्छी खबर है क्योंकि काफी समय से ‘हिटमैन’ के भविष्य को लेकर अटकलें लग रही थीं। सैकिया ने यह भी कहा कि कोई डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मीटिंग में चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के कार्यकाल पर बात नहीं हुई। अगरकर आउट ऑफ स्टेशन थे और इसीलिए वह मीटिंग के लिए नहीं आ सके।

साभार : गूगल

मीटिंग समाप्त होने के बाद कोच गंभीर, कप्तान गिल, अय्यर और ओई प्रमुख लक्ष्मण बीसीसीआई मुख्यालय से चले गए हैं। चारों में से किसी ने मीडिया से बात नहीं की। बीसीसीआई सचिव सैकिया भी बाहर आ गए हैं। अब क्लियर हो गया है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं होगी। बीसीसीआई का फिलहाल डिटेल्स अपने तक ही रखने का इरादा है।

जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में वीवीएस लक्ष्मण भारतीय टीम के कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। कोचिंग स्टाफ में सुनील जोशी, ऋषिकेश कानिटकर और सुभादीप घोष भी होंगे। खेल मंत्रालय ने एक डॉक्यूमेंट जारी किया है जिसमें एशियन गेम्स में जाने वाले सभी कोच का नाम है। उसमें लक्ष्मण का नाम भी है।

मुंबई में बीसीसीआई की रिव्यू मीटिंग समाप्त हो गई है। गौतम गंभीर, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और वीवीएस लक्ष्मण जिन्होंने चर्चा में हिस्सा लिया। बताया जा रहा कि मीटिंग में भारत के हालिया प्रदर्शन, खिलाड़ियों की फिटनेस और 2027 वनडे वर्ल्ड कप सहित आने वाले मैचों की तैयारियों पर फोकस रहा।

विराट कोहली और रवींद्र जडेजा पर उतना दबाव नहीं है, लेकिन रोहित को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है भारत की वर्ल्ड कप टीम में उनकी जगह अभी भी पक्की नहीं है। इंग्लैंड दौरे पर लॉर्ड्स वनडे के बाद रोहित के रिटायरमेंट की अटकलें लगने लगी थीं। बाद में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने क्लियर किया की रोहित संन्यास नहीं लेंगे।

गौतम गंभीर और अजीत अगरकर के लिए आने वाली चुनौतियों के लिए प्लान बनाते समय अहम खिलाड़ियों की उपलब्धता पर स्पष्टता बहुत जरूरी होगी। अगर पता होगा कि कौन-सा खिलाड़ी फिट और उपलब्ध रहेगा तो सिलेक्टर्स और कोचिंग स्टाफ को कॉम्बिनेशन, वर्कलोड मैनेजमेंट और बैकअप ऑप्शन तय करने में मदद मिलेगी। अहम टूर और बड़े आईसीसी इवेंट्स आने वाले हैं, जिसके लिए भारत को अच्छी तरह से स्ट्रेटेजिक प्लानिंग और तैयारी करनी होगी।

विदेशी दौरों पर टीम इंडिया की तैयारी होगी बेहतर, बीसीसीआई ने एफटीपी में बदलाव का किया ऐलान

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने गुरुवार को कहा कि बोर्ड इस दिशा में काम करेगा कि ‘सेना’ देशों में किसी भी बड़ी सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेटरों को पर्याप्त आराम, परिस्थितियों के अनुकूल ढलने का समय और अभ्यास मैच मिल सकें।

बीसीसीआई मुख्यालय में हुई समीक्षा बैठक के बाद सैकिया ने कहा कि चोटों के प्रबंधन के मामले में भारतीय क्रिकेट में संवाद की कोई कमी नहीं है। लेकिन बोर्ड बेहतर भविष्य दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) तैयार करने की कोशिश करेगा ताकि खिलाड़ियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके। सैकिया ने पत्रकारों से कहा, ‘‘सभी एकमत हैं। बीसीसीआई एक अच्छी तरह से व्यवस्थित और सुचारू रूप से चलने वाली मशीन की तरह काम कर रहा है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘बीसीसीआई के सभी विभागों के बीच उचित समन्वय है, चाहे वह महिला टीम की समितियां हों, उनका तकनीकी स्टाफ और कोच हों, या सीओई (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस), भारतीय पुरुष टीम के कोचिंग स्टाफ और मुख्य कोच से संबंधित विभाग हों। समन्वय में कोई दिक्कत नहीं है और सब कुछ सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘एकमात्र चुनौती यह है कि साल में बहुत ज्यादा मैच खेले जा रहे हैं और इसी वजह से अगले एफटीपी में हम कुछ बदलाव और उपाय करेंगे। ’’

सैकिया ने कहा, ‘‘हमने अपने एफटीपी से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिया है जो जल्द ही विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बैठक करेंगे कि एफटीपी इस तरह तैयार किया जाए कि खिलाड़ियों को पर्याप्त आराम मिले। साथ ही, सेना देशों (दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड) में किसी भी बड़ी सीरीज से पहले खिलाड़ियों को वहां की परिस्थितियों के अनुकूल ढलने का पर्याप्त समय मिले या कुछ अभ्यास और मैत्री मैच खेलने का मौका मिले। ’’

समीक्षा बैठक में भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल, टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर, मुख्य कोच गौतम गंभीर, सीओई के क्रिकेट निदेशक वीवीएस लक्ष्मण और बीसीसीआई के अन्य अधिकारी शामिल हुए। सैकिया ने कहा, ‘‘हमने चर्चा की कि इंग्लैंड और आयरलैंड में हमारी टीम का प्रदर्शन कैसा रहा और साथ ही इस बात पर भी विचार किया कि अगले एक साल में हमें क्या करना है। रोडमैप तैयार कर लिया गया है और हम कुछ जरूरी अभ्यास एवं तैयारियां करेंगे ताकि 2027 विश्व कप में हमारा प्रदर्शन बहुत अच्छा रहे। ’’