Trending

दिल्ली: सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढही, राहुल गांधी ने जताया दुख; राहत में जुटे NSUI कार्यकर्ता

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में तीन महीने के भीतर दूसरी बार इमारत गिरने का बड़ा हादसा सामने आया है। रविवार को सत्य निकेतन इलाके में करीब 80 गज में बनी पांच मंजिला पीजी इमारत अचानक भरभराकर ढह गई। हादसे के वक्त इमारत में दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों के छात्र रह रहे थे।हादसे में तीन छात्रों की मौत हो गई, जबकि आठ घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। घायलों को एम्स और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। एनडीआरएफ, दमकल विभाग, दिल्ली पुलिस, स्थानीय लोगों और डीयू के छात्रों ने राहत एवं बचाव अभियान में हिस्सा लिया।तीन महीने में दूसरी बड़ी घटनासत्य निकेतन हादसे से पहले 30 मई को दिल्ली के सैदुलाजाब इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने से मेडिकल के छह छात्रों की मौत हुई थी। उस घटना के बाद अब सत्य निकेतन में हुए हादसे ने राजधानी में इमारतों की सुरक्षा और निर्माण कार्यों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।बेसमेंट में चल रहा था निर्माण कार्यप्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय इमारत के बेसमेंट में निर्माण या रेनोवेशन का काम चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान एक पिलर में खराबी आने के बाद पूरी इमारत ढह गई।हालांकि, अधिकारियों की जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।रेनोवेशन के बाद शुरू हुआ था पीजीस्थानीय लोगों के अनुसार, इमारत काफी पुरानी थी और कई वर्षों तक खाली पड़ी रही थी। भवन के भूतल पर दुकानें थीं। बताया गया कि खराब स्थिति के चलते दुकानें भी किराये पर नहीं लग पा रही थीं।पिछले साल एक कंपनी ने इमारत को लीज पर लेकर इसका रेनोवेशन कराया था। इसके बाद यहां पीजी शुरू किया गया, जहां दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों के छात्र रहने लगे। इस साल पीजी में रहने वाले छात्रों की संख्या बढ़ने की बात सामने आई है।