22 सितंबर को भारत-जापान की भिड़ंत, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग पर अब भी सस्पेंस

इंडिया और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच शेड्यूल हो चुका है, जो 22 सितंबर को खेला जाना है। टीम इंडिया को एशियन गेम्स में हिस्सा लेना है और उससे पहले भारतीय टीम जापान की मेजबानी में एक टी20 मैच खेलेगी, जो दोनों देशों के 75 साल के रिश्तों की जश्न के मौके पर खेला जाएगा। हालांकि, इस मैच के मीडिया राइट्स को लेकर पंगा चल रहा है।

ऐसा भी हो सकता है कि इस इंडिया बनाम जापान टी20 मैच यूट्यूब पर भी लाइव हो जाए। दरअसल, जापान क्रिकेट एसोसिएशन को मीडिया राइट्स का फैसला करना है। आईटीडब्ल्यू यूनिवर्स के साथ ब्रॉडकास्ट राइट्स के लिए जेसीए की बातचीत जारी है।

22 सितंबर को टोचिगी के प्रीफैक्चर के सानो इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले मैच के राइट्स बेचे जाने हैं। एक ही मैच है और वह भी आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स से क्लैश कर रहा है। यहां तक कि 22 को 10 बजे से वुमेंस क्रिकेट में गोल्ड मेडल मैच होना है, जो और भी ज्यादा बड़ी समस्या है।

AFP

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, आयोजकों के लिए लॉजिस्टिक और ऑपरेशनल चैलेंज है। हालांकि, माना जा रहा है कि जेसीए मैच के ब्रॉडकास्ट राइट्स के लिए आईटीडब्ल्यू यूनिवर्स के साथ एक MoU साइन करने के करीब है, लेकिन शुरुआती प्लान यह था कि कम से कम प्रोडक्शन इक्विपमेंट के साथ यूट्यूब पर मैच को लाइव-स्ट्रीम किया जाए, क्योंकि एक बड़ी और एक बहुत छोटी टीम के बीच मैच है और वह भी एक ही मुकाबला है तो इसके लिए ब्रॉडकास्ट या स्ट्रीमिंग पार्टनर ढूंढना मुश्किल है।

हालांकि, इसे अभी भी ग्लोबल ऑडियंस के लिए यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है, लेकिन भारत में इस मैच को आप रेगुलर ब्रॉडकास्ट प्लेटफॉर्म पर ही देख पाएंगे, जिसके लिए अंतिम बातचीत चल रही है। हालांकि, डील अभी फाइनल नहीं हुई है, लेकिन फैनकोड, जो जापान क्रिकेट संघ का डिजिटल स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म है, उसने जेसीए के साथ पाथवे कॉम्पिटिशन पर बड़े पैमाने पर काम किया है।

फैनकोड ही स्ट्रीमिंग राइट्स के लिए संघ के संपर्क में है। माना यह भी जा रहा है कि आईटीडब्ल्यू यूनिवर्स, लीनियर यानी ब्रॉडकास्टिंग राइट्स के लिए जियोस्टार, सोनी या फिर जी से बात कर रहा है। ये मैच जापान टाइम के हिसाब से दोपहर 1 बजे शुरू होगा। उस समय भारत में सुबह के 9.30 बजे होंगे।

भारतीय टीम 20 सितंबर को सानो पहुंचेगी, जहां 21 सितंबर को प्रैक्टिस करेगी और 22 को सीधे मैच खेलेगी। इसके बाद कुछ दिन और सानो में भारतीय टीम रुक सकती है, क्योंकि टीम इंडिया का एशियन गेम्स में मुकाबला 28 सितंबर को है, जो सीधे क्वार्टर फाइनल होगा।

जापान क्रिकेट एसोसिएशन ने कहा कि भारत के मैच के लिए सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड को बदला जाएगा। इस जगह की कैपेसिटी 500 है और इसे 2000 फैंस तक के आने की उम्मीद के हिसाब से सुविधाओं को बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।