मुख्य सचिव की अध्यक्षता में नायल की 11वी बोर्ड बैठक सम्पन्न

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में नायल की 11वी बोर्ड बैठक सम्पन्न

लखनऊ। मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) की 11वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न हुई। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड की इस बोर्ड बैठक में  नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट ज़ेवर का मास्टर प्लान और स्टेट्स रिपोर्ट के साथ अब तक एयरपोर्ट में हुई प्रगति प्रस्तुत किया गया। मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा एयरपोर्ट डॉ0 अरुण वीर सिंह ने बोर्ड के समक्ष एजेंडा प्रस्तुत किया।

इस प्रस्तुतीकरण में मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा बताया गया की विकासकर्ता ज़ुरिक एयरपोर्ट की एसपीवी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राईवेट लिमिटेड द्वारा नोएडा एयरपोर्ट का मास्टर प्लान प्रस्तुत किया गया था, जिसे परीक्षण हेतु नागर विमानन मंत्रालय भारत सरकार को भेजा गया था, उस पर परीक्षण प्राप्त हो चुका है तथा सैद्धांतिक अनुमति भी मिल चुकी है, जिस पर मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता वाली एनआईएएल बोर्ड ने मास्टर प्लान पर अनुमोदन देते हुए इस मास्टर प्लान को यमुना प्राधिकरण से भी अनुमोदन कराने के निर्देश दिए।

बैठक में सीईओ ग्रेटर नोएडा नरेन्द्र भूषण, सीईओ नोएडा रितु माहेश्वरी, सचिव वित्त संजय कुमार, संयुक्त सचिव औद्योगिक विकास तथा निदेशक नागरिक उड्डयन विशाख जी0 और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) के नोडल ऑफिसर शैलेन्द्र भाटिया ने प्रतिभाग किया।