राहुल के ट्रेड की अटकलें बेबुनियाद, दिल्ली कैपिटल्स ने बताया अपना प्लान

दिल्ली कैपिटल्स ने अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल के ट्रेड की अटकलों को खारिज कर दिया है। डीसी ने कहा कि राहुल कहीं नहीं जा रहे है। पिछले दो हफ्तों से सोशल मीडिया पर राहुल के कोलकाता नाइट राइडर्स में जाने को लेकर अटकलें लग रही हैं। हालांकि, डीसी और केकेआर की तरफ से कोई आधिकारिक बातचीत नहीं हुई।

डीसी ने आईपीएल 2026 के बाद कुलदीप यादव को लखनऊ सुपर जायंट्स में ट्रेड करने के बाद ऋषभ पंत को टीम में शामिल किया था। पंत और राहुल की मौजूदगी से डीसी के पास दो विकेटकीपर और दो संभावित कप्तानी के ऑप्शन हैं। वैसे, 2025 और 2026 सीजन में खराब प्रदर्शन के बावजूद अक्षर पटेल के आईपीएल 2027 में दिल्ली की कमान संभालने की संभावना है।

दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने राहुल को लेकर अटकलें लगने के बाद चुप्पी तोड़ी। उन्होंने 34 वर्षीय राहुल को टीम प्लेयर करार दिया। जिंदल ने ‘एक्स’ पर लिखा, ”केएल दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्लच हैं। मैं जिन सबसे अच्छे लोगों को जानता हूं, वह उनमें से एक हैं। वह हमेशा खुद से पहले टीम को रखते हैं।

साभार : गूगल

हमें अभी अधूरा काम पूरा करना है और हम दिल्ली को गर्व महसूस कराने के लिए मिलकर कड़ी मेहनत करेंगे।” राहुल ने जिंदल की पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘’शुक्रिया, आने वाले सीजन का बेसब्री से इंतजार है।” दिल्ली फ्रेंचाइजी ने अब तक आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीती है। डीसी पिछले सीजन की अंक तालिका में छठे पायदान पर रही थी।

2025 में डीसी में शामिल होने के बाद से राहुल फ्रेंचाइजी के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक बनकर उभरे हैं। उन्होंने दिल्ली के लिए दो सीजन में एक हजार से से ज्यादा रन बनाए। उन्होंने आईपीएल 2025 में 539 और अगले सीजन में 593 रन बटोरे। वह पिछले सीजन में डीसी की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर थे। वह ओवरलिस्ट में सातवें पायदान पर रहे।

@ParthJindal11 @klrahul

उन्होंने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ नाबाद 152 रनों की शानदार खेली थी। उन्होंने 226.9 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए नौ छक्के लगाए थे।

डीसी में पंत के विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी फिर से शुरू करने की उम्मीद है। ऐसे में राहुल के पास पूरी तरह से अपनी बैटिंग पर ध्यान देने और टॉप ऑर्डर में खुद को एक स्पेशलिस्ट के तौर पर स्थापित करने का मौका होगा। पंत ने 2016 में दिल्ली की ओर से आईपीएल डेब्यू किया था लेकिन वह 2025 में एलएसजी में चले गए। उनकी कप्तानी में एलएसजी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, जिसके बाद डीसी में वापसी हुई।