Trending

बांग्लादेश में फिर हिंदुओं की हत्या, अलग-अलग घटनाओं में महिला समेत 2 की जान गई; जांच में जुटी पुलिस

ढाका। बांग्लादेश में अलग-अलग घटनाओं में एक महिला समेत दो हिंदुओं की हत्या के मामले सामने आए हैं। नौगांव और कॉक्स बाजार में हुई इन घटनाओं के बाद अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है और फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि घटनाओं के पीछे सिर्फ लूटपाट का मकसद था या कोई अन्य वजह भी थी।दुकान से घर लौट रहे हिंदू सुनार की हत्यानौगांव जिले के महादेवपुर उपजिला में सोमवार रात 45 वर्षीय हिंदू सुनार अलिफ चंद्र दत्ता पर धारदार हथियार से हमला किया गया। बताया गया कि दत्ता महादेवपुर बाजार में अपनी ज्वैलरी की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे।पुलिस और स्थानीय लोगों के मुताबिक, रात करीब 8:30 बजे दुकान से निकलने के बाद वह करीब 9 बजे दुललपारा स्थित अपने घर के पास पहुंचे। इसी दौरान हमलावरों के एक समूह ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और धारदार हथियार से हमला कर दिया।हमलावर कथित तौर पर दत्ता से सोना और करीब 7 लाख बांग्लादेशी टका नकद लूटकर फरार हो गए। परिवार और स्थानीय लोगों ने उन्हें घायल हालत में राजशाही मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।महादेवपुर थाने के प्रभारी अधिकारी उमर फारूक ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस अभी यह तय नहीं कर पाई है कि मामला सिर्फ लूटपाट का था या इसके पीछे किसी दुश्मनी अथवा अन्य मकसद की भूमिका थी। उन्होंने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।घर में घुसने की कोशिश, महिला की चाकू मारकर हत्यादूसरी घटना कॉक्स बाजार जिले के महेशखली उपजिला की है। यहां 45 वर्षीय हिंदू महिला रानी सुशील की उनके घर के अंदर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना सोमवार शाम करीब 7:30 बजे होनोक यूनियन में हुई।पुलिस और स्थानीय लोगों के अनुसार, रानी उस समय घर में खाना बना रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति कथित तौर पर चोरी के इरादे से घर में घुसने की कोशिश कर रहा था। महिला की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया।बांग्लादेशी अखबार प्रोथोम आलो की रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर रानी का चेहरा पकड़ा और उन पर कई बार चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद वह मौके से फरार हो गया।स्थानीय लोगों ने घायल रानी को चकारिया उपजिला हेल्थ कॉम्प्लेक्स पहुंचाया, लेकिन कुछ घंटे बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।महेशखली थाने के प्रभारी अधिकारी अब्दुस सुल्तान ने बताया कि शुरुआती जानकारी में मामला चोरी की कोशिश से जुड़ा नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि घर में घुसने वाले व्यक्ति को देखकर महिला ने शोर मचाया था, जिसके बाद आरोपी ने उन पर चाकू से हमला किया और फरार हो गया।हिंदू परिवार की हत्या के बाद सामने आईं नई घटनाएंबांग्लादेश में ये दोनों घटनाएं ऐसे समय सामने आई हैं, जब कुछ दिन पहले रंगपुर शहर में एक सेवानिवृत्त हिंदू स्कूल शिक्षक गणपति चक्रवर्ती और उनके परिवार के तीन सदस्यों की हत्या का मामला सामने आया था।लगातार सामने आ रही घटनाओं के बीच बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है। हालांकि, अलग-अलग मामलों में पुलिस जांच के आधार पर घटनाओं के कारण और आपराधिक मकसद की पुष्टि होना अभी बाकी है।इन घटनाओं ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर बहस को फिर तेज कर दिया है।