हार्दिक पांड्या की इंडिया ए टीम में वापसी, लखनऊ के विप्रज निगम को भी मिली जगह

बीसीसीआई ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान किया। पुरुष चयन समिति ने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को आगामी सीरीज के लिए स्क्वॉड में शामिल किया है। हालांकि उनकी उपलब्धता फिटनेस के अधीन है। इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच दो मल्टी-डे मैच और तीन वन-डे मैच खेले जाएंगे, जोकि पुदुच्चेरी में होगी।

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या कुछ महीने से क्रिकेट से दूर थे। हालांकि वह लगातार अभ्यास कर रहे थे। उन्होंने आईपीएल में अपना पिछला प्रतिस्पर्धी मैच खेला था। इसके बाद से वह मैदान से दूर हैं। हाल ही में जांघ की मांसपेशी में लगी चोट के कारण वह पूरी तरह फिट नहीं हो पाए थे। टीम में लखनऊ के विप्रज निगम को भी जगह मिली है।

© AFP

इस दौरे की शुरुआत 22 सितंबर से पुडुचेरी में पहले बहु-दिवसीय मैच के साथ होगी, जिसके बाद दूसरा मैच 29 सितंबर से उसी मैदान पर खेला जाएगा। बहु-दिवसीय मैचों के बाद पुडुचेरी में ही 6, 9 और 11 अक्टूबर को तीन वनडे मैच होंगे। इसी दौरान भारत की सीनियर टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर, 30 सितंबर और 3 अक्टूबर को तीन वन-डे मैच खेल रही होगी।

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ घरेलू सीरीज में देवदत्त पडिक्कल बहु-दिवसीय सीरीज में इंडिया ए टीम की कमान संभालेंगे। जबकि ऋतुराज गायकवाड़ वनडे टीम के कप्तान होंगे। इस सीरीज में दो बहु-दिवसीय और तीन 50 ओवर के मैच खेले जाएंगे। पैर की चोट से उबरने के बाद साई सुदर्शन को बहु-दिवसीय मैचों के लिए इंडिया ए टीम का उप-कप्तान नियुक्त किया गया है।

भारत ए मल्टी-डे टीम: अमन मोखड़े, आयुष पांडे, देवदत्त पडिक्कल (कप्तान) साई सुदर्शन (उपकप्तान), यश राठौड़, शेख रशीद, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज, प्रफुल्ल हिंगे, एन जगदीसन (विकेटकीपर), नचिकेत भुटे, वी वैश्य*

भारत ए वन-डे टीम: प्रियांश आर्य, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल (उपकप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, विप्रज निगम, अर्शिन कुलकर्णी, अरशद खान, नमन धीर, हार्दिक पंड्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), गुरजापनीत सिंह, यश ठाकुर