Trending

Mathura : गोवर्धन में मजदूर की मौत पर गरमाया माहौल, कॉलेज गेट पर शव रखकर ग्रामीणों का प्रदर्शन; मुआवजे और कार्रवाई की मांग

Govardhan, Mathura : राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार पर शुक्रवार को हुए हादसे में मजदूर की मौत के बाद शनिवार को आक्रोश भड़क उठा। मृतक पंकज का शव लेकर परिजन और सैकड़ों ग्रामीण कॉलेज गेट पर पहुंच गए। उन्होंने शव रखकर धरना दिया और प्रशासन व ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुआवजे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार पर ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से सुंदरीकरण और मरम्मत का काम कराया जा रहा है। शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे कुछ मजदूर प्लास्टर का काम कर रहे थे। इसी दौरान गेट के ऊपर की दीवार अचानक गिर गई। मलबे की चपेट में आने से राजस्थान के डीग थाना क्षेत्र के गांव तलफरा निवासी पंकज और अड़ींग निवासी लाल सिंह घायल हो गए।दोनों को गोवर्धन अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत में पंकज को एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई है।मृतक के परिजनों का आरोप है कि हादसे की जानकारी उन्हें कई घंटे बाद दी गई। इससे उनमें आक्रोश है। पंकज अपने पीछे पत्नी, छह वर्षीय बेटा और तीन वर्षीय बेटी छोड़ गया है। परिजनों ने परिवार के भरण-पोषण के लिए आर्थिक सहायता और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। देर तक ग्रामीण कार्रवाई और मुआवजे की मांग पर अड़े रहे।वर्जनहादसे में दो मजदूर घायल हुए थे। गंभीर रूप से घायल पंकज की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।