मौसम का यू-टर्न: देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से लेकर पहाड़ों तक झमाझम बरसेंगे बादल

New Delhi : वापसी से ठीक पहले मॉनसून एक बार फिर अपने रौद्र रूप में नजर आ रहा है, जिसके प्रभाव से देश के कई राज्यों में झमाझम बरसात का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी 13 सितंबर को देश के तमाम हिस्सों में तेज बारिश, आंधी और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की पूरी उम्मीद है।उत्तर प्रदेश और बिहार में भारी बारिश की चेतावनीउत्तर प्रदेश में आज कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक सोनभद्र, कुशीनगर, महाराजगंज, प्रयागराज और गोरखपुर में भारी बारिश हो सकती है, जबकि कानपुर, मिर्जापुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, जौनपुर और सुल्तानपुर में तेज हवाओं के साथ पानी बरसने के आसार हैं। इसके अलावा, बिहार और झारखंड के कई जिलों में भी आज गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होने की स्थिति बनी हुई है।राज्यों में मौसम का हालराजस्थान और मध्य प्रदेश: कोटा, उदयपुर संभाग और आसपास के इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। वहीं मध्य प्रदेश के इंदौर, अलीराजपुर, झाबुआ, खंडवा और देवास में भी बादल जमकर बरस सकते हैं।पहाड़ी राज्य: उत्तराखंड के हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली और टिहरी गढ़वाल में भारी बारिश की चेतावनी है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रहने की उम्मीद है।दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत: तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और तमिलनाडु में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय है। इसके साथ ही असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में भी तेज बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी।