India vs Afghanistan T20 Series 2026: अरुण जेटली स्टेडियम में आज से जंग, वैभव सूर्यवंशी के पास घरेलू मैदान पर चमकने का सुनहरा मौका

New Delhi : भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की रोमांचक T20 सीरीज का आगाज आज यानी रविवार 13 सितंबर 2026 से नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने जा रहा है. यह सीरीज कागजों पर भले ही दिलचस्प हो, लेकिन कूटनीति और नियमों के लिहाज से काफी अनोखी है क्योंकि अपने ही देश में खेलने के बावजूद भारतीय टीम इस बार मेजबान नहीं बल्कि मेहमान के रूप में मैदान पर उतरेगी. हालांकि, दिल्ली के दर्शकों और फैंस के लिए यह पूरी तरह से एक होम सीरीज जैसा ही माहौल है, जहां हर किसी की निगाहें युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हुई हैं कि क्या उन्हें प्लेइंग-11 में डेब्यू करने का मौका मिलेगा या नहीं.ओपनिंग कॉम्बिनेशन और संजू सैमसन की वापसी पर असमंजस जिम्बाब्वे दौरे से बाहर रहने वाले अनुभवी विकेटकीपर-बैटर संजू सैमसन की इस सीरीज में वापसी हो चुकी है, जिसके बाद से ओपनिंग कॉम्बिनेशन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. कप्तान श्रेयस अय्यर के सामने सबसे बड़ा सिरदर्द यह तय करना है कि पारी की शुरुआत कौन करेगा और क्या प्लेइंग-11 में युवा खिलाड़ियों को प्राथमिकता मिलेगी या नहीं. क्रिकेट प्रेमियों की सबसे बड़ी ख्वाहिश यही है कि विस्फोटक युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मैदान पर चौके-छक्के बरसाते हुए देखा जाए, जिसका फैसला मैच के टॉस के वक्त कप्तान अय्यर करेंगे.वैभव के लिए इंटरनेशनल स्तर पर होम ग्राउंड डेब्यू का मौका यदि वैभव सूर्यवंशी को इस सीरीज में खेलने का मौका मिलता है, तो यह उनके करियर का एक ऐतिहासिक पल होगा क्योंकि वह पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय मैच में भारतीय जमीन पर अपने घरेलू दर्शकों के सामने खेलने उतरेंगे. वैभव ने इसी साल जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था, जहां वह अपनी शुरुआती टी20 सीरीज में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे और पूरी तरह नाकाम रहे थे. हालांकि, इसके बाद जिम्बाब्वे दौरे पर उन्होंने शानदार वापसी करते हुए 3 मुकाबलों में दो तूफानी अर्धशतक जड़े थे और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का खिताब अपने नाम किया था. भारतीय फैंस को इस बार भी उन्हीं से वैसी ही आतिशी पारियों की उम्मीद है.दिल्ली के मैदान पर पुराना रिकॉर्ड बढ़ाएगा हौसला नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम से वैभव का पुराना और शानदार नाता रहा है, जहां उन्होंने आईपीएल 2026 के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इसी मैदान पर अपने बल्ले का जौहर दिखाया था. उस इकलौते आईपीएल मैच में उन्होंने मात्र 21 गेंदों पर 5 दिनों की बरसात करते हुए 46 रनों की तूफानी पारी खेली थी, जिसमें 5 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. अब एक बार फिर क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इसी बात पर टिकी हैं कि क्या युवा वैभव अपनी पुरानी लय को दोहराते हुए दिल्ली की पिच पर एक बार फिर रनों की आग लगाएंगे या नहीं.