अखिलेश यादव का यूसीसी पर तीखा हमला: बोले- यह ‘अंडरग्राउंड सांप्रदायिक षड्यंत्र’, भाजपा ध्यान भटकाने के लिए ला रही है मुद्दे

Lucknow : समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की सुगबुगाहट को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने यूसीसी को जनता का ध्यान भटकाने वाला मुद्दा करार देते हुए कहा कि भाजपा इसके जरिए असल और जमीनी मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है। उन्होंने तीखा तंज कसते हुए कहा कि जिस यूसीसी की बात भाजपा कर रही है, उसका असली मतलब “अंडरग्राउंड कम्युनल कांस्पिरेसी” यानी अंडरग्राउंड सांप्रदायिक षड्यंत्र है।पुराने वादों और जुमलों पर उठाए सवालपार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सपा प्रमुख ने केंद्र सरकार को पुराने वादों की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि भाजपा को देश की जनता को पहले यह बताना चाहिए कि हर नागरिक के बैंक खाते में 15 लाख रुपये पहुंचाने और हर साल दो करोड़ युवाओं को नौकरियां देने के उनके पुराने वादे का क्या हुआ? जब तक सरकार उन पुराने वादों को पूरा नहीं करती, तब तक वह जनता के सामने नए-नए जुमले लेकर आती रहती है।‘यूपी की प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह चौपट’उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था और प्रशासन पर सवाल उठाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि राज्य का भविष्य सुरक्षित रखने के लिए भाजपा को सत्ता से बेदखल करना लोकतंत्र के हित में बेहद जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की पूरी प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है और भाजपा शासनकाल में भ्रष्टाचार की सभी हदें पार हो चुकी हैं। उन्होंने दावा किया कि महिला अपराध, फर्जी एनकाउंटर और पुलिस हिरासत में मौतों के मामलों में आज उत्तर प्रदेश देश भर में अव्वल नंबर पर पहुंच गया है, जो बेहद चिंताजनक है।‘पीडीए’ के सहारे भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्पअखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार अपने पूरे कार्यकाल में कोई भी नई और जनकल्याणकारी योजना धरातल पर उतारने में पूरी तरह असफल साबित हुई है। मौजूदा सरकार के पास दिखाने के नाम पर केवल वही विकास कार्य हैं जो समाजवादी पार्टी की पिछली सरकार के समय में कराए गए थे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ‘PDA’ (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यर) को पूरी तरह एकजुट करके आगामी समय में उत्तर प्रदेश से भाजपा सरकार का मुकम्मल सफाया करने के लिए पूरी तरह संकल्पित है।