वाराणसी में डब्ल्यूपीएल की एंट्री! नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकते हैं महिला क्रिकेट के मुकाबले

उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी के क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश और प्रदेश को एक नया इंटरनेशनल स्टेडियम मिलने वाला है।

भगवान शिव की थीम पर बने वाराणसी के नए नवेले स्टेडियम में महिला प्रीमियर लीग के मैच हो सकते हैं और उन मैचों के आधार पर आईपीएल के मैचों का रास्ता भी खुल सकता है। डब्ल्यूपीएल के मैच अगले साल जनवरी और फरवरी में आयोजित होंगे, जबकि आईपीएल का आयोजन मार्च से मई तक होता है।

एक हिंदी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, डब्ल्यूपीएल संचालन परिषद की बैठक में मुंबई और वडोदरा के साथ वाराणसी को भी वुमेंस प्रीमियर लीग के मैचों के लिए चिन्हित किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के गंजारी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनकर तैयार है, जिसे अंतिम रूम दिया जा रहा है।

साभार : गूगल

इस नए नवेले स्टेडियम में जल्द ही क्रिकेट का रोमांच देखने को मिल सकता है। हालांकि, इसकी शुरुआत रणजी ट्रॉफी के मैचों से होने की संभावना है। इसके बाद डब्ल्यूपीएल और फिर आईपीएल को वाराणसी ले जाने की कोशिश भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई की है।

अगर सब कुछ उम्मीद के मुताबिक रहा तो वाराणसी में बनकर तैयार हो चुके इस स्टेडियम में अगले साल जनवरी से मार्च के बीच आयोजित होने वाले डब्ल्यूपीएल के मुकाबले खेले जा सकते हैं। बुधवार को डब्ल्यूपीएल संचालन परिषद की बैठक है, जिसमें अगले सत्र के लिए वाराणसी के अलावा मुंबई के सीसीआइ और वडोदरा को आयोजन स्थलों के रूप में चिन्हित किया गया है।

हालांकि, उन दोनों स्टेडियमों में आईसीसी वुमेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2027 के मुकाबले खेले जाएंगे। ऐसे में शायद वाराणसी को डब्ल्यूपीएल के ज्यादा मैचों की मेजबानी मिलने के आसार हैं। इतना ही नहीं, स्टेडियम का काम पूरा होने के बाद सबसे पहले अक्टूबर-नवंबर में वहां रणजी ट्रॉफी का मुकाबला आयोजित कराया जा सकता है। इससे पता चल जाएगा कि नई पिच और मैदान की तैयारियां कैसी हैं।

इससे मैदान और पिच की क्वालिटी की भी पता चल जाएगा। रणजी ट्रॉफी के मैच का सफल आयोजन हुआ तो फिर डब्ल्यूपीएल के मैचों की मेजबानी वाराणसी के स्टेडियम को मिल जाएगी। रणजी ट्रॉफी से ज्यादा अहमियत डब्ल्यूपीएल की इसलिए है, क्योंकि विदेशी स्टार क्रिकेटर भी इस लीग में खेलने के लिए आती हैं। डब्ल्यूपीएल के मैचों को देखने के बाद आईपीएल के मैच भी वहां आयोजित किए जा सकते हैं।