हाफटाइम तक 2-0 की बढ़त, फिर भी ईस्ट बंगाल को अल हुसैन से खेलना पड़ा ड्रॉ

ईस्ट बंगाल ने एएफसी चैम्पियन लीग टू ग्रुप डी के पहले मैच में जोर्डन प्रो लीग चैम्पियन अल हुसैन एससी के खिलाफ दो गोल की बढत बनाने के बावजूद 2 . 2 से ड्रॉ खेला।

@eastbengal_fc

आईएसएल चैम्पियन ईस्ट बंगाल हाफटाइम तक 2 . 0 से आगे थी। उसके लिये डेनियल रामिरेज और अनवर अली ने गोल किये। लेकिन अपने घरेलू मैदान पर खेल रही अल हुसैन ने दूसरे हाफ में दो गोल करके मैच ड्रॉ करा लिया। ईस्ट बंगाल का सामना अब ईराक के अल शोर्टा एससी से 13 अक्टूबर को विवेकानंद युबा भारती क्रीडांगन पर होगा।