ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान, अमेरिका को मिलेगा ग्रीनलैंड की सुरक्षा का ‘स्थायी नियंत्रण’….चीन और रूस की गतिविधियों पर लगेगी रोक

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार, 18 सितंबर को डेनमार्क के साथ हुए एक महत्वपूर्ण समझौते की घोषणा की है। इस समझौते के तहत संयुक्त राज्य अमेरिका को रणनीतिक रूप से बेहद अहम ग्रीनलैंड की सुरक्षा पर ‘स्थायी नियंत्रण’ हासिल हो जाएगा। इस कदम के जरिए अमेरिका आर्कटिक क्षेत्र में रूस और चीन की बढ़ती गतिविधियों पर लगाम कसने की तैयारी में है।क्या है डेनमार्क और ग्रीनलैंड के साथ समझौता?राष्ट्रपति ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर जानकारी साझा करते हुए लिखा, “मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने डेनमार्क साम्राज्य और ग्रीनलैंड के साथ एक समझौता कर लिया है, जिससे अमेरिका को ग्रीनलैंड में सुरक्षा और अन्य सभी रक्षा जरूरतों पर स्थायी नियंत्रण मिल जाएगा।”ट्रम्प ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि अब से अमेरिका की स्पष्ट लिखित अनुमति के बिना कोई भी बाहरी देश या दुश्मन ग्रीनलैंड में सैन्य अड्डा नहीं बना सकेगा, वहां अपनी सैन्य मौजूदगी नहीं रख सकेगा और न ही किसी तरह का संवेदनशील निवेश कर पाएगा। उन्होंने इसे “अनंत काल का समझौता” बताते हुए कहा कि वाशिंगटन इस क्षेत्र में अपनी सैन्य मौजूदगी को तेजी से बढ़ाना शुरू कर देगा।चीन और रूस की गतिविधियों पर लगेगी रोकव्हाइट हाउस और अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गर्म होते आर्कटिक क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई के बीच रूस और चीन लगातार ग्रीनलैंड में अपनी पैठ बनाने की कोशिश कर रहे थे। इस नए समझौते के बाद अब यह पूरी तरह सुनिश्चित हो जाएगा कि चीन और रूस वहां सैन्य बेस या सैनिकों की तैनाती न कर सकें। डेनमार्क के नियंत्रण वाले स्वायत्त क्षेत्र ग्रीनलैंड ने भी इस समझौते का स्वागत किया है और दोनों पक्ष अगले हफ्ते न्यूयॉर्क में होने वाली यूएन जनरल असेंबली (UN General Assembly) के दौरान इस पर आधिकारिक हस्ताक्षर करेंगे।