एशियन गेम्स में बड़ा फेरबदल: मनु भाकर के साथ अब पवन सहरावत संभालेंगे ध्वजवाहक की जिम्मेदारी, किट न मिलने से हुआ बदलाव

नागोया : एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी से ठीक पहले भारत के फ्लैग बियरर (ध्वजवाहक) को लेकर एक बड़ा बदलाव किया गया है। शॉटपुट स्टार तजिंदरपाल सिंह तूर की जगह अब दिग्गज कबड्डी खिलाड़ी पवन सहरावत इस बड़ी जिम्मेदारी को निभाएंगे। मनु भाकर के साथ अब सहरावत उद्घाटन समारोह में भारतीय दल की अगुवाई करते हुए नजर आएंगे। आखिरी वक्त पर हुए इस बदलाव के पीछे आधिकारिक किट समय पर न पहुंच पाना मुख्य कारण रहा है।किट समय पर न मिलने से तूर हुए बाहरचीफ-डे-मिशन सहदेव यादव ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि अब शॉटपुटर तजिंदरपाल सिंह तूर की जगह पवन सहरावत को यह सम्मान सौंपा गया है। 30 साल के पवन सहरावत पिछले एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष कबड्डी टीम का अहम हिस्सा रहे थे। वहीं, तजिंदरपाल सिंह तूर ने अपनी मजबूरी बताते हुए कहा कि उनकी आधिकारिक किट अभी तक भारत में ही है और उन्हें जानकारी मिली है कि किट 19 सितंबर को दोपहर 3 बजे नागौर एयरपोर्ट पहुंचेगी। एयरपोर्ट से किट लेकर सेरेमनी के वेन्यू तक समय पर पहुंचना असंभव था, जिसके चलते उन्होंने भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) को सूचित कर दिया कि वह ओपनिंग सेरेमनी में शामिल नहीं हो पाएंगे। तूर का यह भी कहना था कि अगर उन्हें फ्लैग बियरर बनाए जाने की सूचना शुक्रवार से पहले मिल जाती, तो उनके कोच, जो एक दिन पहले ही नागौर पहुंच चुके थे, कोई इंतजाम कर सकते थे।त्सुकुबा कैंप में है भारतीय एथलेटिक्स टीमभारतीय एथलेटिक्स टीम इस समय 13 सितंबर से टोक्यो के पास यूनिवर्सिटी ऑफ त्सुकुबा में चल रहे अनुकूलन शिविर (acclimatisation camp) में हिस्सा ले रही है। पूरी एथलेटिक्स टीम को अभी तक किट नहीं मिल पाई है और यह टीम 21 सितंबर को नागौर पहुंचेगी, जबकि एथलेटिक्स के मुकाबले 23 सितंबर से शुरू होने हैं। तूर के मुताबिक, उद्घाटन समारोह में एथलेटिक्स टीम के किसी भी खिलाड़ी को किट न मिलने की वजह से भी यह स्थिति बनी है।अब मनु भाकर के साथ तिरंगा थामेंगे पवन सहरावततजिंदरपाल सिंह तूर के ओपनिंग सेरेमनी में गैरमौजूद रहने के बाद, अब ओलिंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर के साथ कबड्डी स्टार पवन सहरावत भारतीय दल का तिरंगा थामेंगे और देश का मान बढ़ाएंगे।