सरकार ने सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य किया

नई दिल्ली ( अभिषेक सिंह ) : सरकार ने इस वर्ष पहली अक्तूबर से सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी रिफिल के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य कर दिया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के बयान में कहा गया कि घरेलू एलपीजी ग्राहकों को तय खुदरा बिक्री मूल्य और लागू सब्सिडी पर रिफिल बुक करने के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण पूरा करना होगा।
इससे यह सुनिश्चित होगा कि सब्सिडी वाली एलपीजी सिर्फ़ वास्तविक और ज़रूरतमंद परिवारों तक ही पहुँचे। हर कनेक्शन को आधार-प्रमाणीकृत ग्राहक से जोड़ने से सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडरों का वाणिज्यिक और व्यवसायिक इस्तेमाल रोकने में मदद मिलेगी। इससे डुप्लिकेट और अयोग्य कनेक्शन हटेंगे और सब्सिडी पहुँचाने की प्रक्रिया पारदर्शी होगी और सही लोगों तक पहुंचेगी।
आपको बता दें कि हमारे लिए सबसे ज़रूरी दस्तावेजों में से एक है आधार कार्ड। आधार कार्ड एक प्रकार का पहचान पत्र है जिसका इस्तेमाल हम फाइनेंशियल कामों में कर सकते हैं। आइये जानते हैं किस-किस जगह आधार कार्ड का इस्तेमाल होता है और इसके क्या फायदे हैं।
पासपोर्ट बनवाने में मिलती है मदद
यदि आप जल्द-से-जल्द अपना पासपोर्ट बनवाना चाहते तो आप आधार कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं. बता दें कि पासपोर्ट जारी करने के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया गया है. पासपोर्ट के लिए आवेदन करते समय आवेदनकर्ता को पहचान के तौर पर सिर्फ आधार नंबर की ही ज़रुरत पड़ती है. इसका फायदा ये होता है कि आपको सिर्फ 10 दिनों में पासपोर्ट मिल जाता है. पास्टपोर्ट मिलने के बाद पुलिस सत्यापन किया जाता है।
सिर्फ आधार से खुल जाएगा बैंक एकाउंट
नया बैंक एकाउंट खुलवाने के लिए अब सिर्फ एक आधार कार्ड की ज़रुरत पड़ती है. आधार कार्ड का नंबर देने पर आसानी से बैंक एकाउंट खुल जाता है. इसके लिए कोई शुल्क नहीं लगता है।
आधार नंबर के जरिए कर सकते हैं स्टॉक मार्किट में निवेश
अब आप आधार नंबर के जरिए स्टॉक मार्किट में निवेश कर सकते हैं. इसके साथ ही अब आधार नंबर के आप’ म्यूचुअल फंड्स’ में भी निवेश कर पाएंगे. केवाईसी ना होने की स्थिति में भी आप सीधे म्यूचुअल फंड्स में निवेश कर पाएंगे।
पीएफ खाते से पैसा निकालने के लिए आधार ज़रूरी
अब पीएफ का पैसा उन खाताधारकों को ही मिलेगा जिन्होंने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में अपना आधार नंबर रजिस्टर करवा रखा है. पीएफ खाते से ऑनलाइन पैसा निकालने के लिए सत्यापन किया जाएगा. ऐसी स्थिति में पीएफ खाते से आधार नंबर लिंक कराना ज़रूरी है।
डिजिटल लॉकर के लिए आधार ज़रूरी
अपने ज़रूरी दस्तावेजों को ऑनलाइन इक्कठा करने के लिए सरकार ने डिजिटल लॉकर लॉन्च कर दिया है. जहां आप जन्म प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज ऑनलाइन स्टोर कर सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ आधार कार्ड नंबर की ज़रुरत पड़ेगी. इसके बाद आप इस सेवा का प्रयोग कर सकते हैं।
एलपीजी सब्सिडी ट्रांसफर के लिए भी आधार ज़रूरी
गैस सब्सिडी पाने के लिए भी आपको आधार कार्ड नंबर बैंक अकॉउंट से लिंक करना होगा. इसके बाद आप एलपीजी सब्सिडी का पैसा अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करवा सकते हैं.
जन-धन योजना के लिए आधार ज़रूरी
जन-धन योजना का लाभ उठाने के लिए अब सिर्फ आधार कार्ड की ज़रुरत पड़ती है. इसके तहत आप अपना बैंक अकाउंट खुलवा सकते हैं।