भारत की बेटियों का कमाल, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक पर कब्जा

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 का स्वर्ण पदक जीता। फाइनल में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। एशियन गेम्स 2026 में भारत का यह पहला स्वर्ण पदक है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 10 ओवर में 99 रन की विस्फोटक साझेदारी की। वर्मा 48 रन बनाकर आउट हुईं। मंधाना नहीं रूकीं। बाएं हाथ की इस बल्लेबाज ने 79 रन की पारी खेली। दूसरे विकेट के लिए उन्होंने हरमनप्रीत कौर के साथ 42 रन जोड़े।

हरमन 19 रन बनाकर आउट हुईं। आखिरी ओवरों में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष नाबाद 49 रन बनाकर स्कोर को 216 तक पहुंचाया। उनके साथ भारती फूलमाली 7 रन बनाकर नाबाद रहीं। श्रीलंका के लिए सुगंधिका कुमारी, कविशा दिल्हारी और चामुंडी प्रबोदा 1-1 विकेट लिया।

@Media_SAI

217 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी श्रीलंका की टीम 69 रन पर सिमट गई। टीम के लिए कप्तानी चमारी अथापट्टू ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। विकेटकीपर कौशिनी नुथ्यांगना ने 14 और कविशा दिल्हारी ने 11 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज 2 अंकों में प्रवेश नहीं कर सकी। भारत ने 147 रन से बड़े अंतर से मैच जीता।

भारत से दीप्ति शर्मा ने 3, शेफाली वर्मा, श्रेयांका पाटिल और श्री चरणी ने 2-2 विकेट लिए। भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को हर विभाग में पीछे छोड़ा और बड़ी जीत हासिल करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। श्रीलंका को रजत पदक दिया जाएगा। इससे पहले हुए मुकाबले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर कांस्य पदक जीता था।