दीपिका के गोलों की बरसात, भारतीय महिला हॉकी टीम ने दर्ज की लगातार तीसरी जीत

ड्रैग फ्लिकर दीपिका के नौ गोल से भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई खेलों में अपना अजेय अभियान जारी रखते हुए बुधवार को पूल बी के मैच में थाईलैंड को 20 . 1 से हराया। भारत के लिये दीपिका ने नौ गोल दागे।

अनुभवी फॉरवर्ड नवनीत कौर ने चार और रूतुजा पिसाल ने तीन गोल दागे। वहीं अनुभवी मिडफील्डर नेहा, लालरेम्सियामी, साक्षी राणा और कप्तान सलीमा टेटे ने एक एक गोल किये।

@TheHockeyIndia

थाईलैंड के लिये एकमात्र गोल 49वें मिनट में इम्पा कुंजिरा ने किया। भारत ने इससे पहले उजबेकिस्तान को 19 . 0 और थाईलैंड को 17 . 1 से हराया था।