मानुष शाह ने जीता पहला मुकाबला, श्रीजा-सिंड्रेला और दीया-यशस्विनी की जोड़ी भी विजयी

एशियाई खेल 2026 में भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों का अच्छा प्रदर्शन जारी है। मानुष शाह ने पुरुष एकल स्पर्धा में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की, जबकि श्रीजा अकुला-सिंड्रेला दास और दीया चितले-यशस्विनी घोरपड़े की जोड़ियों ने महिला युगल में अपने-अपने मुकाबले जीते।

मानुष शाह ने पुरुष एकल के शुरुआती मुकाबले में मलेशिया के वोंग क्यू शेन को सीधे चार गेम में 4-0 से हराया। मानुष ने मुकाबला 11-9, 14-12, 11-7, 11-4 से अपने नाम किया। महिला युगल में स्रीजा अकुला और सिंड्रेला दास की जोड़ी ने मंगोलिया की बोलोर-एरदेने बातमुंख और बुरेनजार्गल सांजा को 3-0 से हराकर विजयी शुरुआत की। भारतीय जोड़ी ने 11-5, 11-4, 12-10 से मुकाबला जीता।

@Media_SAI

इससे पहले दीया चितले और यशस्विनी घोरपड़े ने महिला युगल के दूसरे दौर में ईरान की सेटायश इलूखानी और मशिद अश्तारी को 3-0 से हराया था। भारतीय जोड़ी ने 11-2, 11-2, 11-4 से एकतरफा जीत दर्ज की।