सविता श्री की सातवीं जीत, भारत ने कजाकिस्तान को 2-2 से ड्रॉ पर रोका

बी सविता श्री ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए गुरुवार को यहां महिला शतरंज ओलंपियाड में सातवीं जीत दर्ज की जिससे भारत ने कजाकिस्तान के खिलाफ अपना मुकाबला 2-2 से ड्रॉ खेला।

जिस दिन भारत की पुरुषों की टीम ने अजरबैजान से 2-2 से ड्रॉ खेला, उसी दिन अजेय मानी जा रहे उज्बेकिस्तान को जर्मनी ने 2.5-1.5 से हरा दिया। इससे प्रतियोगिता फिर से रोमांचक बन गई है। जर्मनी 14 अंकों के साथ उज्बेकिस्तान के साथ शीर्ष पर पहुंच गया है। उसके बाद भारत और नीदरलैंड 13-13 अंकों के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

महिला वर्ग में चीन 13 अंकों के साथ शीर्ष पर है और कजाकिस्तान के साथ बराबरी पर है। भारतीय टीम भी ज्यादा पीछे नहीं है, जो दो साल में होने वाले इस सबसे बड़े शतरंज टूर्नामेंट में अभी तीन राउंड बाकी रहते हुए सिर्फ आधा अंक पीछे है। भारत की पुरुष टीम ने अजरबैजान के खिलाफ चारों मैच ड्रॉ खेले। विश्व चैंपियन डी गुकेश ने भरपूर कोशिश की, लेकिन वह मुहम्मद मुरादली के मजबूत रक्षण को नहीं भेद पाए।

साभार : गूगल

महिला टीम को तब बड़ा झटका लगा जब आर वैशाली अलुआ नूरमान से हार गईं, लेकिन सविता श्री के अंतिम क्षणों में किए गए जोरदार हमले ने टीम को बराबरी पर ला दिया। दिव्या देशमुख और कोनेरू हम्पी ने अपने मैच ड्रॉ खेले।