एशियन गेम्स में भारत का दमदार प्रदर्शन, पुरुष-महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमें सेमीफाइनल में

भारत की पुरुष और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमों ने रविवार को एशियन गेम्स 2026 में अपने-अपने वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाई। पुरुष टीम में साहिल जाधव, गणेश मणिरत्नम और कुशल दलाल की तिकड़ी ने भूटान को बेहद करीबी मुकाबले में 235-232 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अब सेमीफाइनल में सामना दक्षिण कोरिया से होगा।

@Media_SAI

महिला टीम में चिकिता तनीपार्थी, ज्योति सुरेखा वेन्नम और पृथिका प्रदीप ने कजाकिस्तान को 233-230 से हराया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई, जहां उसका सामना दक्षिण कोरिया से होगा। क्वार्टर फाइनल में भारतीय महिला टीम छह तीरों के पहले सेट के बाद पीछे चल रही थी, लेकिन खिलाड़ियों ने शानदार वापसी करते हुए कजाकिस्तान को तीन अंकों के मामूली अंतर से मात दी।

@Media_SAI

इससे पहले पुरुष टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के मुकाबले में यूएई के खिलाफ 235-215 से शानदार जीत दर्ज की थी। वहीं, महिला टीम ने मंगोलिया के खिलाफ और भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए 238-223 से जीत हासिल की थी।