पुरुष स्क्वाश एकल में अभय सिंह ने जीता रजत, अब अनाहत पर टिकी नजरें

भारतीय स्क्वाश खिलाड़ी अभय सिंह को रविवार को एशियाई खेलों की पुरूष एकल स्पर्धा के फाइनल में मलेशिया के ऐन योउ एंग के हाथों पराजय के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

@indiasquash

विश्व रैंकिंग में 26वें स्थान पर काबिज अभय 18वीं रैंकिंग वाले योउ को चुनौती नहीं दे सके। पिछली बार के चैम्पियन मलेशियाई खिलाड़ी ने 11 . 9, 11 . 5, 11 . 5 से जीत दर्ज की। यह मलेशियाई प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ अभय की आठवीं हार थी।

महिला एकल फाइनल में अनाहत सिंह का सामना मलेशिया की सिवासंगरी सुब्रहमण्यम से होगा।