एनुअल बार में वेरोनिका ने जीता कांस्य, बढ़ाया बाबू स्टेडियम का मान

प्रयागराज। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय, प्रयागराज द्वारा पं. दीन दयाल उपाध्याय के जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम की जिम्नास्ट वेरोनिका वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एनुअल बार स्पर्धा में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया।

25 से 27 सितंबर 2026 तक प्रयागराज में आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में वेरोनिका के प्रदर्शन से लखनऊ और के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम का नाम रोशन हुआ। लगातार प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर वेरोनिका अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दे रही हैं।

वेरोनिका की इस उपलब्धि का श्रेय उनके कोच रविकांत यादव के मार्गदर्शन, नियमित प्रशिक्षण और वेरोनिका की कड़ी मेहनत के साथ-साथ उनके माता-पिता के निरंतर सहयोग को भी जाता है।

कोच रविकांत यादव ने कहा, “जीतेगा वही, जो निरंतर प्रयास करेगा। वेरोनिका ने मेहनत और अनुशासन के साथ लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है। यह पदक उसके निरंतर अभ्यास और समर्पण का परिणाम है।” वेरोनिका की उपलब्धि पर के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं परिजनों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।