भारत ने बांग्लादेश को 10-0 से धोया, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से टक्कर
भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने एशियाई खेलों में अपना अजेय फॉर्म कायम रखते हुए सोमवार को पूल ए के आखिरी ग्रुप मैच में बांग्लादेश को 10. 0 से हराया। भारत पूल ए में शीर्ष पर रहा और एक अक्टूबर को सेमीफाइनल में सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा।

भारत के लिये कप्तान हरमनप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा ने दो दो गोल किये जबकि अभिषेक, जुगराज सिंह, सुखजीत सिंह, संजय और मनदीप सिंह ने एक एक गोल दागा। भारत ने इससे पहले इंडोनेशिया को 13 . 1, दक्षिण कोरिया को 8 . 2, सिंगापुर को 7 . 0 और जापान को 2 . 0 से हराया था।