स्पोर्ट्स कॉलेज में कोच की कमी दूर करने के निर्देश, एक सप्ताह में मांगी कार्ययोजना

प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित सभागार में विभागीय योजनाओं एवं निर्मित / निर्माणाधीन परियोजनाओं के संबंध में समीक्षा बैठक की गई।

यादव ने बैठक में स्पोर्ट्स कॉलेज में कोच के रिक्त पदों को डेप्युटेशन के अंतर्गत भरने का निर्देश दिए साथ ही खेल विभाग की कार्योजना को एक हफ्ते के अंदर प्रस्तुत करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के जो भी सुझाव हैं उनको गंभीरता से लेते हुए कार्ययोजना में शामिल करें।

खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा

यादव ने युवा कल्याण विभाग के वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु स्वीकृत 14 परियोजनाओं का आगणन प्रस्ताव यथाशीघ्र जनपदों से मंगाया जाय एवं धनराशि कार्यदायी संस्था को प्रेषित कर कार्य प्रारम्भ कराया जाय एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को ससमय पूर्ण कराया जाय।

उन्होंने कहा कि जिन जनपदों में खेल प्रशिक्षक का चयन नहीं हुआ है वहां यथाशीघ्र चयन पूर्ण कर लिया जाय। जिन जनपदों में आउट सोर्सिंग एजेन्सी के चयन की कार्यवाही नहीं अभी तक नहीं हुई है, उन जनपदों के जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी को कारण बताओं नोटिस निर्गत किया जाय।

खेल मंत्री ने कहा कि जनपद स्तर पर युवा उत्सव- विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग का आयोजन व्यापक रूप में कराया जाय। विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, एवं विकास खण्डों में सम्पर्क कर टीम को बुलाया जाय। जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम के विषय में पूर्व में अवगत कराते हुए उन्हें आमन्त्रित कराया जाय।

बैठक में सचिव खेल व महानिदेशक युवा कल्याण सुहास एल वाई, निदेशक खेल आर पी सिंह, लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य दीपेंद्र यादव सहित शासन व विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।