श्री चरणी का बड़ा कमाल, महिला टी20 रैंकिंग में बनाया नया रिकॉर्ड

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने मंगलवार को महिला खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी की है। भारत की श्री चरणी ने महिला टी-20 बॉलिंग रैंकिंग में 817 रेटिंग तक पहुंचकर इतिहास पलट दिया है। वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रेटिंग हासिल करने वाली गेंदबाज बन गई हैं। 22 वर्षीय स्पिनर चरणी ने ऑस्ट्रेलिया की मेगन शुट्ट का 8 आठ साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है।

मेगन ने 2018 में 806 रेटिंग पॉइंट्स हासिल किए थे। चरणी ने हाल ही में टीम को आठवीं बार महिला एशिया कप का खिताब जिताने और एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने एशिया कप में 12 विकेट चटकाए। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में चार शिकार किए थे। उन्होंने एशियन गेम्स में जापान के खिलाफ अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चार विकेट की सफलता के साथ भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया।

चरणी ने 22 सितंबर को गोल्ड मेडल मैच में श्रीलंका के खिलाफ दो विकेट लिए। दीप्ति शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ फानल में तीन विकेट चटकाए थे। वह टी-20 बॉलिंग रैंकिंग में दूसरे पायदान पर कायम हैं। हालांकि, उनके 754 पॉइंट्स हो गए हैं। इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन (723) तीसरे स्थान पर हैं।

साभार : गूगल

वहीं, टी-20 बल्लेबाजों की सूची में स्मृति मंधाना टॉप 5 में वापस आ गई हैं। वह 754 अकों के साथ पांचवें नंबर पर हैं। बाएं हाथ की ओपनर ने गोल्ड मेडल मैच में 79 रन बनाए थे। मंधाना की सलामी जोड़ीदार शेफाली वर्मा चौथे नंबर पर बरकरार हैं। उन्होंने फाइनल में 48 रनों का योगदान दिया था। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बेथ मूनी (785) शीर्ष पर काबिज हैं। उनके बाद ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया वोल (779) और साउथ अफ्रीका की लॉरा वोल्वार्ड्ट (766) हैं।

तीन मैचों की सीरीज अभी 1-1 से बराबरी पर है। वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज 711 पॉइंट्स के साथ वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में तीन पायदान चढ़कर चौथे स्थान पर पहुंच गईं। उन्होंने पहले वनडे में 182 रनों की रिकॉर्ड पारी खेली थी। उनकी टीम की साथी रियालेना ग्रिमंड (270 पॉइंट्स) 34 स्थान ऊपर संयुक्त रूप से 102वें स्थान पर आ गईं।

सीरीज के दूसरे मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ़ शानदार जीत दिलाने में जिम्बाब्वे की न्याशा ग्वांजुरा वनडे महिला बॉलिंग रैंकिंग में 52 स्थान चढ़कर 156वें ​​स्थान पर पहुंच गईं। उन्होंने नाबाद 18 रन बनाए और करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लिए।

जिम्बाब्वे की मोडेस्टर मुपाचिकवा ने बैटिंग रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई। वह 86 और 38 रन की पारी के बाद बनाने के बाद 16 स्थान ऊपर करियर के सर्वश्रेष्ठ 40वें स्थान पर पहुंच गईं। फ्रांसिस्का चिपारे 26 स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 123वें स्थान पर आईं। वेस्ट इंडीज की अश्विनी मुनिसार (23 स्थान ऊपर संयुक्त रूप से 84वें पर) और आलिया एलेन (8 स्थान ऊपर चढ़कर 58वें पर) ने भी सुधार किया।