पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी सेकंड में पलटा मैच, अभिषेक के गोल से भारत फाइनल में

दूसरे हाफ में तीन गोल गंवाने वाली गत विजेता भारतीय टीम लचर प्रदर्शन के बावजूद आखिरी मिनट में अभिषेक के गोल से गुरुवार को एशियाई खेलों की पुरूष हॉकी स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गई।

भारत ने पहले हाफ में तीन गोल करके 3 . 0 से बढत बनाई थी लेकिन दूसरा हाफ पाकिस्तान के नाम रहा जिसने तीन गोल करके स्कोर 3 . 3 कर दिया। ऐसा लग रहा था कि मैच पेनल्टी शूटआउट तक जायेगा लेकिन आखिरी सीटी बजने से कुछ सेकंड पहले अभिषेक ने गोल करके भारत को फाइनल में पहुंचाया।

@TheHockeyIndia

फाइनल शनिवार को खेला जायेगा जिसमें भारत का सामना मलेशिया या कोरिया से होगा। भारत के लिये कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किये जबकि सुखजीत सिंह और अभिषेक ने फील्ड गोल दागे। पाकिस्तान के लिये कप्तान अबू बकर ने पेनल्टी कॉर्नर पर पहला गोल किया जबकि शाहिद हन्नान और राणा वाहिद ने पांच मिनट के भीतर दो गोल दागे।