2027 विश्व कप का आगाज 2 अक्टूबर से , खिताबी भिड़ंत 21 नवंबर को
2027 आईसीसी विश्व कप का शेड्यूल घोषित हो गया है। साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे की मेजबानी में टूर्नामेंट खेला जाएगा। 2 अक्टूबर 2027 को पहला मुकाबला, वहीं खिताबी जंग 21 नवंबर को होगी। इस बार टूर्नामेंट में 14 टीमें खेलेगी, लेकिन अब तक 10 टीमें ही क्वालिफाई कर सकी हैं।
साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं। अन्य चार स्थानों के लिए अगले साल फरवरी-मार्च में 2027 क्रिकेट विश्व कप क्वालिफायर खेला जाएगा।
आईसीसी पहले ही इसका फॉर्मेट घोषित कर चुकी है। पहला राउंड तीन मैचों को होगा। इसमें टूर्नामेंट में शामिल सबसे कम रैंकिंग वाली तीन टीमें तीन मैचों के हिस्सा लेंगी, जो राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में होगा। इस चरण की विजेता टीम दूसरे राउंड के लिए 12 टीमों वाले मुख्य पूल में जगह बनाएगी।

दूसरे राउंड में कुल 30 मुकाबले होंगे। 12 टीमों को 6-6 के दो ग्रुप में बांटा गया है। सभी टीमें अपने ग्रुप की अन्य टीम के खिलाफ एक-एक मैच खेलेंगी। हर ग्रुप की टॉप तीन टीमें और दोनों ग्रुप में चौथे स्थान पर रहने वाली बेस्ट टीम अगले राउंड में जगह बनाएगी। अगला राउंड सुपर-7 होगा, जो 25 अक्टूबर से खेला जाएगा।
क्वालिफाई करने वाली सात टीमें एक दूसरे के खिलाफ 1-1 मैच खेलेंगी, जिसमें से टॉप चार टीमें सेमीफानल के लिए क्वालिफाई करेंगी। पहले और चौथे नंबर के साथ ही दूसरे और तीसरे नंबर की टीम के बीच सेमीफाइनल होंगे। इनकी विजेता टीम फाइनल में एक दूसरे का सामना करेंगी।
विश्व कप 2027 ग्रुप
ग्रुप ए : अफगानिस्तान, भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे, क्वालिफायर-ए
ग्रुप बी : बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, क्वालिफायर-बी
आईसीसी विश्व कप 2027 पूरा शेड्यूल
| तारीख | मुकाबला | स्थान |
| 2 अक्टूबर 2027 | QF1 बनाम QF3 (Super Series) | विंडहोक |
| 4 अक्टूबर 2027 | QF1 बनाम QF2 (Super Series) | विंडहोक |
| 6 अक्टूबर 2027 | QF2 बनाम QF3 (Super Series) | विंडहोक |
| 7 अक्टूबर 2027 | भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया | केपटाउन |
| 8 अक्टूबर 2027 | पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान | त्श्वाने |
| 8 अक्टूबर 2027 | इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश | विंडहोक |
| 9 अक्टूबर 2027 | जिम्बाब्वे बनाम क्वालिफायर A | बुलावायो |
| 9 अक्टूबर 2027 | दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड | केपटाउन |
| 10 अक्टूबर 2027 | भारत बनाम पाकिस्तान | जोहानिसबर्ग |
| 10 अक्टूबर 2027 | श्रीलंका बनाम क्वालिफायर B | विंडहोक |
| 11 अक्टूबर 2027 | जिम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तान | बुलावायो |
| 12 अक्टूबर 2027 | ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालिफायर A | पार्ल |
| 12 अक्टूबर 2027 | न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश | कुगोम्पो सिटी |
| 13 अक्टूबर 2027 | इंग्लैंड बनाम श्रीलंका | विंडहोक |
| 13 अक्टूबर 2027 | दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालिफायर B | पार्ल |
| 14 अक्टूबर 2027 | भारत बनाम अफगानिस्तान | त्श्वाने |
| 15 अक्टूबर 2027 | पाकिस्तान बनाम क्वालिफायर A | ब्लोमफोंटेन |
| 15 अक्टूबर 2027 | जिम्बाब्वे बनाम ऑस्ट्रेलिया | हरारे |
| 16 अक्टूबर 2027 | श्रीलंका बनाम बांग्लादेश | डरबन |
| 16 अक्टूबर 2027 | दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड | ग्केबेरहा |
| 17 अक्टूबर 2027 | भारत बनाम क्वालिफायर A | ब्लोमफोंटेन |
| 17 अक्टूबर 2027 | न्यूजीलैंड बनाम क्वालिफायर B | हरारे |
| 18 अक्टूबर 2027 | ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान | कुगोम्पो सिटी |
| 19 अक्टूबर 2027 | जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान | हरारे |
| 19 अक्टूबर 2027 | दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश | डरबन |
| 20 अक्टूबर 2027 | न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका | जोहानिसबर्ग |
| 20 अक्टूबर 2027 | इंग्लैंड बनाम क्वालिफायर B | हरारे |
| 21 अक्टूबर 2027 | अफगानिस्तान बनाम क्वालिफायर A | कुगोम्पो सिटी |
| 22 अक्टूबर 2027 | ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान | पार्ल |
| 22 अक्टूबर 2027 | दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका | जोहानिसबर्ग |
| 23 अक्टूबर 2027 | इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड | ग्केबेरहा |
| 23 अक्टूबर 2027 | बांग्लादेश बनाम क्वालिफायर B | त्श्वाने |
| 24 अक्टूबर 2027 | जिम्बाब्वे बनाम भारत | विक्टोरिया फॉल्स |
| 25 अक्टूबर 2027 | A2 (ऑस्ट्रेलिया) बनाम B3 (श्रीलंका) | जोहानिसबर्ग |
| 26 अक्टूबर 2027 | B1 (न्यूजीलैंड) बनाम A3 (पाकिस्तान) | ग्केबेरहा |
| 27 अक्टूबर 2027 | B2 (दक्षिण अफ्रीका) बनाम AB4 (इंग्लैंड) | त्श्वाने |
| 28 अक्टूबर 2027 | A1 (भारत) बनाम A2 (ऑस्ट्रेलिया) | विक्टोरिया फॉल्स |
| 29 अक्टूबर 2027 | B1 (न्यूजीलैंड) बनाम B3 (श्रीलंका) | कुगोम्पो सिटी |
| 30 अक्टूबर 2027 | A3 (पाकिस्तान) बनाम AB4 (इंग्लैंड) | विक्टोरिया फॉल्स |
| 31 अक्टूबर 2027 | B2 (दक्षिण अफ्रीका) बनाम A1 (भारत) | जोहानिसबर्ग |
| 1 नवंबर 2027 | A2 (ऑस्ट्रेलिया) बनाम B1 (न्यूजीलैंड) | विक्टोरिया फॉल्स |
| 2 नवंबर 2027 | B3 (श्रीलंका) बनाम AB4 (इंग्लैंड) | केपटाउन |
| 3 नवंबर 2027 | B2 (दक्षिण अफ्रीका) बनाम A3 (पाकिस्तान) | डरबन |
| 4 नवंबर 2027 | A1 (भारत) बनाम B1 (न्यूजीलैंड) | पार्ल |
| 5 नवंबर 2027 | A2 (ऑस्ट्रेलिया) बनाम AB4 (इंग्लैंड) | डरबन |
| 6 नवंबर 2027 | B2 (दक्षिण अफ्रीका) बनाम B3 (श्रीलंका) | ब्लोमफोंटेन |
| 7 नवंबर 2027 | A1 (भारत) बनाम A3 (पाकिस्तान) | केप टाउन |
| 8 नवंबर 2027 | B1 (न्यूजीलैंड) बनाम AB4 (इंग्लैंड) | डरबन |
| 9 नवंबर 2027 | B2 (दक्षिण अफ्रीका) बनाम A2 (ऑस्ट्रेलिया) | ग्केबेरहा |
| 10 नवंबर 2027 | A3 (पाकिस्तान) बनाम B3 (श्रीलंका) | ब्लोमफोंटेन |
| 11 नवंबर 2027 | A1 (भारत) बनाम AB4 (इंग्लैंड) | ग्केबेरहा |
| 12 नवंबर 2027 | B2 (दक्षिण अफ्रीका) बनाम B1 (न्यूजीलैंड) | केप टाउन |
| 13 नवंबर 2027 | A2 (ऑस्ट्रेलिया) बनाम A3 (पाकिस्तान) | ब्लोमफोंटेन |
| 14 नवंबर 2027 | A1 (भारत) बनाम B3 (श्रीलंका) | डरबन |
| 17 नवंबर 2027 | सेमीफाइनल 1 | केपटाउन |
| 18 नवंबर 2027 | सेमीफाइनल 2 | त्श्वाने |
| 21 नवंबर 2027 | फाइनल | जोहानिसबर्ग |
ये भी पढ़े : सुपर सीरीज से सुपर-7 तक, ऐसा होगा 2027 वनडे विश्व कप का नया फॉर्मेट