दीपांशी की पदक उम्मीदों को झटका, कांस्य मुकाबले में बायानोवा ने मारी बाजी
भारत की दीपांशी को एशियाई खेलों की महिला 50 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती के कांस्य पदक मुकाबले में कजाकिस्तान की जेनेप बायानोवा के खिलाफ 4-11 से हार मिली। इस हार के साथ दीपांशी का एशियाई खेलों का अभियान कांस्य पदक के बिना समाप्त हो गया।
मुकाबले की शुरुआत दोनों पहलवानों ने संभलकर की। दीपांशी ने बायानोवा को मैट पर गिराकर 2 अंक हासिल किए। कजाकिस्तान की पहलवान ने तुरंत पलटवार करते हुए भारतीय पहलवान को पेट के बल गिराया और 2 अंक हासिल कर लिए। इसके बाद दीपांशी को अधिक समय तक मैट पर नीचे रहने के कारण पीला कार्ड दिखाया गया।
इसका फायदा उठाते हुए बायानोवा ने दीपांशी को पलटकर 2 और अंक हासिल किए और अपनी बढ़त बढ़ा ली। इसी दौरान दीपांशी को चिकित्सकीय सहायता भी लेनी पड़ी, जिसके बाद मुकाबला दोबारा शुरू हुआ।

बायानोवा ने दीपांशी को मैट से बाहर धकेलकर 1 और अंक हासिल किया। दीपांशी ने इसके बाद 2 अंकों की चाल चलकर अंतर को 4-7 तक कम किया और वापसी की कोशिश की। बायानोवा ने 4 अंकों की निर्णायक चाल के साथ स्कोर 11-4 कर दिया और कांस्य पदक अपने नाम कर लिया।